अगर आज सुबह से आपका फेसबुक ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो आप अकेले नहीं हैं. दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने शिकायत की है कि फेसबुक में लॉगइन करने, वेबसाइट खोलने और ऐप इस्तेमाल करने में परेशानी हो रही है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 जुलाई को अचानक फेसबुक से जुड़ी शिकायतें तेजी से बढ़ने लगीं. यूजर्स ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करके बताया कि उन्हें प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है. इसके अलावा कुछ लोगों ने मेटा की एक और सर्विस इंस्टाग्राम को लेकर भी परेशानी जाहिर की है.

क्या हो रही है दिक्कत?

यूजर्स के मुताबिक अलग-अलग लोगों को अलग-अलग तरह की परेशानी हो रही है. कुछ लोग फेसबुक में लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं, जबकि कुछ के लिए वेबसाइट या ऐप सही से लोड नहीं हो रही. कई लोगों ने बताया कि उनका News Feed भी अपडेट नहीं हो रहा. हालांकि ज्यादातर यूज़र्स ने ये भी कहा है कि उन्हें दिक्कत ऐप पर नहीं बल्कि वेब प्लैटफॉर्म पर आ रही है.

DownDetector पर बढ़ीं शिकायतें

आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट DownDetector पर भी Facebook से जुड़ी शिकायतों में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, समस्याओं की शुरुआत अमेरिकी समय के मुताबिक करीब 3:34 AM ET के आसपास हुई, और भारत में ये दिक्कत दोपहर 1:00 IST के करीब शुरू हुई है.

Meta ने क्या कहा?

खबर लिखे जाने तक Meta की ओर से इस आउटेज की वजह या इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. ऐसे मामलों में कंपनी आमतौर पर समस्या की जांच करने के बाद ही जानकारी शेयर करती है.

दिक्कत आ रही है तो क्या करें?

अगर आपके Facebook में भी दिक्कत आ रही है, तो फिलहाल कुछ देर इंतजार करना बेहतर रहेगा. ऐप को बार-बार रीस्टार्ट करने या पासवर्ड बदलने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अगर यह सर्वर से जुड़ी समस्या है तो ठीक होने के बाद सेवा अपने आप सामान्य हो जाएगी.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version