तिरुवनंतपुरम: केरल के सामान्य शिक्षा विभाग ने फीफा विश्व कप फाइनल के कारण सोमवार को राज्य के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। शिक्षा विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि यह निर्णय उन छात्रों के अनुरोध पर विचार करने के बाद लिया गया जो फुटबॉल के प्रशंसक हैं और रविवार रात होने वाला विश्व कप फाइनल देखना चाहते हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह अवकाश सामान्य शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों पर लागू होगा। सामान्य शिक्षा मंत्री एन. शमसुद्दीन ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अवकाश की घोषणा की।

शिक्षा मंत्री ने बच्चों से पूछा- अब खुश हो

मंत्री ने लिखा, ‘बच्चों अब खुश हो?’ उन्होंने कहा कि फुटबॉल प्रेमी छात्रों के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए केरल सामान्य शिक्षा विभाग ने फीफा विश्व कप फाइनल के मद्देनजर सोमवार (20 जुलाई) को विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। यह फाइनल आज आधी रात के बाद खेला जाएगा। इससे पहले, माकपा नेता और केरल के पूर्व शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने राज्य सरकार से रविवार देर रात अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फीफा विश्व कप फाइनल को ध्यान में रखते हुए सोमवार को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित करने का आग्रह किया था।

सुबह तक चल सकता है मुकाबला

शिवनकुट्टी ने कहा कि देर रात शुरू होने वाला फाइनल मुकाबला सोमवार सुबह तक चल सकता है, जिससे छात्रों के लिए समय पर स्कूल पहुंचना मुश्किल हो सकता है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया था कि छुट्टी के कारण पठन-पाठन को होने वाले नुकसान की भरपाई किसी ऐसे शनिवार को कक्षाएं आयोजित कर की जा सकती है, जब सामान्य रूप से अवकाश होता है। कई यूडीएफ नेताओं ने भी इसी तरह सोमवार को अवकाश घोषित करने की मांग की थी। सामान्य शिक्षा मंत्री एन. शमसुद्दीन, उच्च शिक्षा मंत्री रोजी एम. जॉन और खेल मंत्री ओ. जे. जनीश भी फुटबॉल के प्रति अपनी रुचि के लिए जाने जाते हैं और फीफा विश्व कप के दौरान अपनी पसंदीदा टीमों के समर्थन में सोशल मीडिया पर नियमित रूप से पोस्ट करते रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version