करनाल : नशे के एक मामले में गिरफ्तार युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। जेल में उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 34 वर्षीय जसपाल निवासी शिव कालोनी के रूप में हुई है।

जानकारी अनुसार करीब 7 दिन पहले पुलिस ने उसे 25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। मृतक की बहन ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी मां की मौत के बाद जसपाल ने नशा करना शुरू के किया था। आरोप है कि सी.आई.ए. स्टाफ ने उसे पकड़कर काफी मारपीट की। बहन के मुताबिक परिवार को अस्पताल से महज 10-15 मिनट पहले ही मौत की सूचना दी गई जबकि पुलिस को पहले ही स्वास्थ्य की जानकारी देनी चाहिए थी ताकि वे उसे किसी निजी अस्पताल में ले जा सकते।

परिजनों के अनुसार जसपाल की करीब एक साल म, पहले शादी हुई थी और वह 10 दिन पहले ही पिता बना था। घर में खुशी का माहौल था, लेकिन इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। रामनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version