रायपुर: 132 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को समेटे, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने संगठन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। संगठन के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष निरंजना चंद्राकर और महासचिव सरिता वर्मा की सहमति से नेहा चंद्राकर को महिला प्रकोष्ठ का धमतरी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सामाजिक और सांगठनिक अनुभव

नेहा चंद्राकर विगत 12 वर्षों से समाज सेविका के रूप में निरंतर कार्य करती आ रही हैं। वे वर्तमान में चंद्रनाहु राम जानकी महिला समिति कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज तथा चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज के अध्यक्ष के रूप में अपनी बेहतरीन सेवाएं दे रही हैं। उनकी इस सक्रियता और अनुभव को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बधाई देने वालों का लगा तांता

नेहा चंद्राकर की इस नियुक्ति पर अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, प्रदेश महासचिव डॉ. जयप्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव अंबिका चंद्रवंशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पूर्व राज्य मंत्री) पूनम चंद्राकर, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव डॉ. सरोज चंद्राकर, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव छाया वर्मा, महिला चिकित्सा प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जश्मी चंद्राकर, महिला राष्ट्रीय सचिव गीता वर्मा, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पटेल, महिला राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार कश्यप, प्रदेश सचिव स्वाति कौशिक, प्रदेश मीडिया प्रभारी शुभम वर्मा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलाध्यक्ष रेवती चंद्रा, प्रदेश सचिव वतन चंद्राकर, बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष डोमन वर्मा, मुंगेली जिलाध्यक्ष विद्यानंद चंद्राकर, बिलासपुर जिलाध्यक्ष राजीव रतन सिंह, महासमुंद जिलाध्यक्ष द्रोण चंद्राकर, कवर्धा जिलाध्यक्ष मुरली चंद्राकर, कवर्धा युवा संगठन के जिलाध्यक्ष रामगोपाल वर्मा, कवर्धा जिलाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) सदभावना वर्मा, युवा संगठन महासमुंद जिलाध्यक्ष प्रांशु चंद्राकर, बेमेतरा जिला युवा अध्यक्ष प्रज्जवल वर्मा, युवा संगठन महासमुंद जिला महासचिव ईश्वर चंद्राकर, लता चंद्राकर, उषा वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर एवं गोपाल वर्मा शामिल हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version