हरारे। जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए ऑलराउंडर बल्लेबाज वेस्ली मधेवीरे और तेज गेंदबाज न्यूमैन न्यामहुरी टीम में बुलाया है। इसके अलावा तफादज्वा त्सिगा को भी पहली बार टीम में जगह मिली है। इन तीनों खिलाड़ियों को क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा और ताशिंगा मुसेकिवा की जगह टीम में शामिल किया है। न्यामहुरी अब चोट से उबर चुके हैं। इसी चोट के कारण वह बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के बीच से ही बाहर हो गए थे। न्यामहुरी की जगह तीसरा वनडे खेलने वाले तनाका चिवांगा ने भी टीम में अपनी जगह बरकरार रखी है।

सिकंदर रजा की टीम के सामने मौज़ूदा टी-20 विश्व चैंपियन भारत की कठिन चुनौती होगी। भारतीय टी-20 टीम भी कुछ ख़ास फ़ॉर्म में नहीं है। उन्हें इस महीने यूरोप दौरे पर आयरलैंड से 0-2 और इंग्लैंड से 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं विश्व कप में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सुपर आठ में जगह बनाई थी, जहां उन्हें भारत से 72 रन से हार मिली थी। इसके अलावा उन्हें दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज ने भी हराया था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version