रायपुर। संयुक्त सचिव संघ द्वारा किये जा रहे बेमियादी हड़ताल को समर्थन देने भारतीय जनता पार्टी के जन-प्रतिनिधि दलबल हड़ताल स्थल पहुंचकर समर्थन दिया। हड़तालियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के सदस्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र राठिया ने कहा कि संयुक्त सचिव संघ के हड़ताल में आ जाने से पूरे पंचायतों में काम काज ठप्प हो गया है। उन्होंने कहा कि हमारी पंन्द्रह वर्ष की सरकार में ऐसा स्थिति कभी नहीं आया था।आप अपनी जायज मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते रहिए हम आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई को लड़ेंगे।आज समर्थन देने पहुंचने वालों में प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के सदस्य टीकाराम पटेल, जिला भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष रामनाथ बैगा मंडल भाजपा अध्यक्ष गोकुल नारायण यादव, महामंत्री अनिल कुमार पाण्डेय, शिशुपाल गुप्ता पुर्व महामंत्री भरत लाल साहू, चंद्रभान सिंह राठिया,पूर्व मंडल भाजपा अध्यक्ष नीलमणि पटेल,शशि पटेल, रामसागर यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।
