मोबाइल गेम की लत ने शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम पनगांव में एक 15 वर्षीय किशोर की जान ले ली। किशोर प्रकाश यादव ऑनलाइन गेम पबजी और फ्री फायर खेलने में इस कदर डूबा था कि उसे अपने आसपास की खतरनाक परिस्थितियों का भी अहसास नहीं रहा। जानकारी के अनुसार, गेम खेलते समय उसे दो बार सांप ने काटा, लेकिन वह मोबाइल से नहीं हट पाया। इस लापरवाही का परिणाम यह हुआ कि खेलते-खेलते अचानक प्रमोद के मुंह से झाग निकलने लगा और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा।

परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद प्रमोद को मृत घोषित किया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में स्तब्धत है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. यह घटना माता-पिता के लिए बच्चों की मोबाइल गतिविधियों पर निगरानी की चेतावनी देती है।

गेम खेलने में इतना डूबा कि नहीं चला सांप के काटने का पता

जानकारी के अनुसार, प्रकाश यादव (15 वर्ष) अपने मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेल रहा था। इसी दौरान उसे दो बार सांप ने काट लिया, लेकिन वह गेम में इतना व्यस्त था कि उसने इस पर ध्यान ही नहीं दिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गेम खेलते-खेलते किशोर के मुंह से झाग निकलने लगा और वह अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। यह देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया।

गेम की लत की वजह से 9वीं कक्षा के छात्र की मौत

बिलासपुर में मोबाइल गेम की लत लोगों के लिए खतरनाक होती जा रही है। खासकर बच्चों के लिए। ऐसा ही एक मामला चकरभाठा क्षेत्र में सामने आया है। जहां फ्री फायर गेम खेलते हुए एक 14 वर्षीय छात्र की हादसे में मौत हो गई। 9वीं कक्षा में पढ़ने वाला यह छात्र मोबाइल गेम में इस कदर डूबा था कि उसे अपने आसपास का ध्यान ही नहीं रहा। चलते-चलते वह रोड पर अचानक फिसला और सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई।

सड़क पर फिसलने से आई चोट

मृतक छात्र आदित्य लखवानी चकरभाठा बस्ती का निवासी था और वह अपने बड़े भाई राहुल लखवानी के साथ रात में दोस्तों के संग टहलने निकला था। इस दौरान सभी दोस्त मोबाइल फोन पर ऑनलाइन फ्री फायर गेम खेल रहे थे। आदित्य भी गेम खेलने में इतना लीन हो गया था कि चलते हुए वह सड़क पर फिसल पड़ा। गिरने के दौरान उसके सिर में गहरी चोट आई। आसपास मौजूद लोगों और उसके भाई ने तत्काल उसे बिल्हा के अस्पताल पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सिम्स रेफर किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version