राजस्थान की राजधानी जयपुर इन दिनों Miss Universe India 2026 प्रतियोगिता की मेजबानी कर रही है। देशभर से चुनी गईं 52 प्रतिभागियों ने गाला राउंड में रैंप पर अपना आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और फैशन सेंस पेश किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने मीडिया के सवालों का भी बेबाकी से जवाब दिया।

गाला राउंड में नहीं होता एलिमिनेशन

गाला राउंड प्रतियोगिता का अहम चरण माना जाता है। हालांकि, इस राउंड में किसी प्रतिभागी को बाहर नहीं किया जाता। इसके बजाय जज प्रत्येक प्रतिभागी के प्रदर्शन के आधार पर अंक देते हैं। प्रतिभागियों का मूल्यांकन केवल उनकी खूबसूरती से नहीं होता। जज उनके आत्मविश्वास, संवाद कौशल, व्यक्तित्व, मंच पर प्रस्तुति और फैशन सेंस को भी बारीकी से परखते हैं। यही अंक आगे के चरणों और विजेता के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सिर्फ सौंदर्य नहीं, नेतृत्व और व्यक्तित्व की भी परीक्षा

Miss Universe India 2026 केवल एक सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं है। यह मंच देश की प्रतिभाशाली युवतियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर देता है। इसी प्रतियोगिता से पहले सुष्मिता सेन, लारा दत्ता और हरनाज कौर संधू जैसी विजेताएं विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और देश का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता के पीआर डायरेक्टर सर्वेश कश्यप ने बताया कि पूरी चयन प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप और पारदर्शी तरीके से आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य सबसे योग्य और प्रतिभाशाली प्रतिभागी का चयन करना है। 

दक्षिण-एशियाईऔर प्रवासी

23 अगस्त को जयपुर में होगा ग्रैंड फिनाले

गाला राउंड के बाद सभी 52 प्रतिभागियों को कई अन्य मूल्यांकन चरणों से गुजरना होगा। इसके बाद 23 अगस्त 2026 को जयपुर में ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा। फाइनल में चुनी गई विजेता Miss Universe India 2026 का खिताब अपने नाम करेगी। इसके बाद वही अंतरराष्ट्रीय Miss Universe प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

मनिका विश्वकर्मा ने युवाओं की आवाज उठाई

कार्यक्रम के दौरान Miss Universe India 2025 मनिका विश्वकर्मा ने युवाओं से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि युवा अपनी समस्याओं का समाधान चाहते हैं। उनका उद्देश्य राजनीति में जाना नहीं, बल्कि अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से सरकार और संसद तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि युवा सरकार के विरोध में नहीं हैं, बल्कि उनका सहयोग चाहते हैं ताकि उनकी आवाज सुनी जा सके।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version