कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के दौरान सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुरक्षाबलों को गाली-गलौज देने वाले लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एक्शन शुरू कर दिया है। दरअसल, दिल्ली पुलिस पीएम और सुरक्षाबलों को गाली-गलौज देने वाले सोशल मीडिया हैंडलों को नोटिस जारी कर रही है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक FIR दर्ज की है जिसके आधार पर X से भी उन सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी मांगी गई है जिन्होंने सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान पीएम और सुरक्षाबलों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।

दिल्ली पुलिस ने X से मांगी यह जानकारी

एक्सप्रेस के मुताबिक, FIR इस शिकायत पर दर्ज की गई कि “सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संवैधानिक प्रमुखों को टारगेट करके गलत, दुर्भावनापूर्ण और बदनाम करने वाला कंटेंट शेयर किया जा रहा है”। दिल्ली पुलिस ने X (पहले ट्विटर) से कहा है कि वह प्लेटफॉर्म से कथित पोस्ट या वीडियो तुरंत डिलीट कर दे। पुलिस ने ऐसे X अकाउंट को हैंडल करने वालों का नाम, पता, कॉन्टैक्ट डिटेल्स और ईमेल ID जैसी पूरी जानकारी भी मांगी है।

दिल्ली और बाहर के राज्यों के लोग हैं निशाने पर

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने राजधानी के अलावा अन्य दूसरी जगहों से भी आए ऐसे प्रदर्शनकारियों की पहचान करना शुरू कर दिया है जिन्होंने प्रोटेस्ट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिक्योरिटी फोर्स को टारगेट करने वाले गाली-गलौज वाले पोस्ट सोशल मीडिया पर डाले थे। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट के साथ-साथ ऐसे न्यूज पोर्टल को भी नोटिस जारी किया है। हालांकि कितने सोशल मीडिया अकाउंट को नोटिस जारी किया गया है ये जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने यह एक्शन प्रोटेस्ट के दौरान और बाद में अपलोड किए गए कंटेंट के रिव्यू के बाद शुरू किया है।

पाकिस्तान से फैलाया जा रहा था फेक नैरेटिव- दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने पहले ही कहा था कि उन्होंने पाकिस्तान से कथित तौर पर जुड़े 400 से ज्यादा सोशल मीडिया हैंडल की पहचान की है जो प्रोटेस्ट से जुड़े फेक नैरेटिव, अफवाहें और डीप फेक वीडियो एक्टिव रूप से सर्कुलेट कर रहे थे। दो दिन पहले दिल्ली पुलिस ने कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को निर्देश दिया कि वे प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक और गाली-गलौज वाले पोस्ट और वीडियो हटा दें। ये पोस्ट जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट और 20 जुलाई के ‘संसद चलो’ मार्च से जुड़ी हिंसा के दौरान अपलोड किए गए थे।

पुलिस रख रही है निगरानी

दिल्ली पुलिस का कहना है कि प्रोटेस्ट और उसके बाद हुई हिंसा के दौरान अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री के खिलाफ गाली-गलौज वाले कई पोस्ट सामने आए। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम ऐसे कंटेंट की पहचान करने के लिए लगातार ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को स्कैन कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि लगातार मॉनिटिरिंग का काम जारी है। साइबर और सोशल मीडिया टीमें प्रोटेस्ट से जुड़ी ऑनलाइन एक्टिविटी पर कड़ी नजर रख रही हैं ताकि और आपत्तिजनक पोस्ट की पहचान की जा सके और ऐसा करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जा सके।

1 करोड़ का ईनामी टॉप माओवादी लीडर मिसिर बेसरा गिरफ्तार, 55 सुरक्षाबलों की मौत का था जिम्मेदार
झारखंड, बिहार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में माओवादी गतिविधियों का सबसे बड़ा मास्टरमाइंड मिसिर बेसरा आखिरकार देश की सिक्योरिटी फोर्सेस के हत्थे चढ़ गया है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी (IB), राज्य पुलिस, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर के संयुक्त ऑपरेशन की बदौलत मिसिर बेसरा को मंगलवार शाम धनबाद से गिरफ्तार कर लिया गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version