रायपुर-  रायपुर की 10 वर्षीय बाल गायिका अरुणिमा शर्मा ‘आद्या’ ने अपनी मधुर आवाज और कड़ी मेहनत से प्रदेश का नाम रोशन किया है। 9 नवंबर 2015 को जन्मी आद्या को हाल ही में India Book of Records 2026 द्वारा “IBR ACHIEVER” का खिताब दिया गया है।

India Book of Records ने आद्या को विभिन्न गायन प्रतियोगिताओं में भाग लेने और 9 प्रमाण पत्र एवं 1 ट्रॉफी जीतने के लिए सम्मानित किया है। इनमें संगीता कला अकादमी, रायपुर द्वारा आयोजित नटरंग महोत्सव में प्रथम पुरस्कार और बस्तर आइडल में द्वितीय उपविजेता का खिताब शामिल है। यह उपलब्धि उन्होंने केवल 10 वर्ष 7 माह की आयु में हासिल की है। आद्या ने कहा, कि मेरा सपना है कि एक दिन लता मंगेसकर जी जैसे देश के लिए गाउँ।

बता दें की इतने कम उम्र में भी आद्या चार भाषाओं में गायन और वादन करती है, इतना ही नहीं शास्त्रीय गायन भी करती है और वोकल में प्रथमा (प्रथम) उत्तीर्ण कर ली है. उनकी अन्य उपलब्धियों में राजनांदगांव मड़ई, YB चैम्प 6, हर घर टैलेंट सीजन 2, द सिंगिंग आइकन सीजन 2 और phytositaare जैसे नेशनल लेवल इवेंट के फाइनल राउंड में भी अपना नाम दर्ज कराया है। YB 6 चैम्पस में फर्स्ट रनर का ख़िताब हासिल किया है, बाकी प्रतियोगितायें ऑन गोइंग है।

आद्या के छत्तीसगढ़ी लोकगीत और हारमोनियम वादन के वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे है। स्वयं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने उनके लाइव गायन वादन को देखकर भरे मंच से नाम लेकर नन्ही स्वर कोकिला की तारीफ़ कर आशीर्वाद दिया है।

आद्या ने छत्तीसगढ़ी लोक गीत से लेकर देशभक्ति और सुगम संगीत तक हर विधा में अपनी पहचान बनाई है। उनकी प्रस्तुतियां आकाशवाणी रायपुर सहित विभिन्न टीवी न्यूज़ चैनलों और प्रतिष्ठित प्रतिष्ठित मंचों पर उनके साक्षात्कार और गीतों का प्रसारण हुआ हैं।

आद्या के गुरु और परिजनों का कहना है कि वह दिन में लगभग 2 घंटे रियाज़ करती हैं और बड़े होकर भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं।

आद्या की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों और संगीत प्रेमियों ने गर्व व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version