छतरपुर : छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के बीच एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला गरमा गया है। मृतका के परिजनों ने भाजपा नेता पप्पू गर्ग सहित कई लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जबरन जहर पिलाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक-4 निवासी रामनारायण त्रिपाठी की पत्नी कल्पना (नम्रता) त्रिपाठी (38) की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि चार वर्ष पहले उन्होंने चंदला रोड स्थित श्मशान घाट के पास एक मकान खरीदा था। इसी मकान को लेकर देवपुर निवासी रमेश पाण्डेय से विवाद चल रहा था।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

परिजनों का आरोप है कि मंगलवार दोपहर भाजपा नेता पप्पू गर्ग, रमेश पाण्डेय, राजू पाण्डेय और अन्य लोग उनके घर पहुंचे। आरोप है कि पहले महिला के साथ मारपीट की गई और फिर उसे जबरन जहर पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मकान पर कब्जे को लेकर विवाद

परिवार का आरोप है कि मकान पर कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते यह घटना हुई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस बोली- हर पहलू की हो रही जांच

लवकुशनगर थाना प्रभारी अजय अंबे ने बताया कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। महिला की मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। परिजनों द्वारा लगाए गए मारपीट और जहर पिलाने के आरोपों की अभी पुलिस जांच कर रही है। इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version