भारतीय राजनीति के सबसे मुखर और तेजतर्रार युवा चेहरों में शुमार शहजाद पूनावाला ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है, जिसमें इस्तीफा देने की वजह ‘व्यक्तिगत कारण’ बताई गई है। हालांकि, इस संबंध में अब तक बीजेपी या शहजाद पूनावाला की ओर से कोई आधिकारिक सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के प्रोफाइल बदलाव ने इस खबर पर मुहर लगा दी है।

‘X’ बायो से गायब हुई बीजेपी, पर लिखा— ‘पीएम मोदी का आजीवन अनुयायी’

गुरुवार को शहजाद पूनावाला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट का बायो अपडेट किया। नए बायो में ‘राष्ट्रीय प्रवक्ता, बीजेपी’ का कोई जिक्र नहीं है। इसके बजाय उन्होंने लिखा:

“धर्म: इस्लाम, संस्कृति: हिंदू, विचारधारा: भारतीय। लेखक: GST की यात्रा; पीएम नरेंद्र मोदी का आजीवन अनुयायी (Lifelong follower of PM Narendra Modi)।”

इस बदलाव से साफ है कि संगठन से अलग होने के बावजूद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनकी निष्ठा और समर्थन जस का तस बना हुआ है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version