दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में नीट पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर 36 दिन आंदोलन किया। इस आंदोलन के दवाब के चलते धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। अब सीजेपी प्रमुख ने केंद्र सरकार को खुली चेतावनी दी है और सरकार बदलने की भी बात कर रहे हैं। अभिजीत दीपके ने कहा कि यदि सरकार ने अपने तरीके नहीं बदले तो छात्र इसको बदल देंगे।
छात्रों को डरा रही सरकार- अभिजीत दीपके
सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके पर सरकार पर छात्रों को डराने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों में छात्रों के घर पुलिस जा रही है। उन्हें हिरासत और गिरफ्तारी से डराया जा रहा है। दीपके ने कहा कि छात्र आतंकवादी नहीं है। वे इस देश के भविष्य हैं। यदि सरकार छात्रों को प्रताड़ित करना जारी रखेगी तो अभी हमने महज धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लिया है। यदि ज्यादा परेशान किया तो छात्र सरकार को ही बदल देंगे।
दोबारा आंदोलन को मजबूर कर रही सरकार
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने सरकार पर दोबारा आंदोलन को मजबूर करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार गलत समझ रही है कि हम धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से संतुष्ट है। सरकार दोबारा ऐसी परिस्थिति पैदा कर रही है कि हम दोबारा आंदोलन करें।
सरकार को दी चेतावनी
इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि छात्रों को कमजोर मत समझो। उनके आगे समस्या खड़ी मत करिए। छात्र धर्मेंद्र प्रधान से नाराज नहीं थे, उनका गुस्सा पूरी सरकार के खिलाफ था। उन्हें हल्के में मत लिजिए।
BJP में शामिल होने का बनाया जा रहा दवाब- अभिजीत दीपके
बता दें कि इससे पहले सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने दावा किया कि उन्हें बीजेपी में शामिल होने का दवाब बनाया जा रहा है और लगातार धमकियां भी दी जा रही है। दीपके के इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में विवाद खड़ा हो गया। हालांकि महाराष्ट्र बीजेपी के नेताओं ने दीपके के आरोपों को खारिज कर दिया और उन्हें सबूत पेश करने की बात कही।
दीपके ने कहा कि उन्हें बीजेपी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। उनका आरोप है कि आंदोलन के दौरान उनके माता-पिता और सहयोगियों को भी धमकियां दी गईं।

