टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक ‘महाभारत’ में भगवान कृष्ण का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाने वाले अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने रणबीर कपूर को खास सलाह दी है। उन्होंने फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर की जमकर तारीफ की, लेकिन साथ ही रणबीर से अपील की कि वे भविष्य में ‘Animal’ जैसी फिल्में न करें। जबकि खासतौर पर भारतीय संस्कृति व विरासत से जुड़ी कहानियों को प्रायोरिटी दें।

रामायण ट्रेलर की जमकर तारीफ

नीतीश भारद्वाज ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर ‘रामायण’ का पोस्टर साझा करते हुए लंबा नोट लिखा। उन्होंने निर्देशक नितेश तिवारी की तारीफ करते हुए कहा कि यह फिल्म विश्व सिनेमा में भारत की नई पहचान बन सकती है। उन्होंने फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइन, सिनेमैटोग्राफी, VFX और AI के इस्तेमाल की भी सराहना की। साथ ही इंटरनेशनल म्यूजिशियन हांस जिमर के भारतीय सिनेमा से जुड़ने को भी बड़ी उपलब्धि बताया।

रणबीर कपूर से की यह अपील

अपनी पोस्ट में नीतीश ने रणबीर कपूर के एक्टिंग की तारीफ करते हुए लिखा कि अब उनके कंधों पर भारतीय संस्कृति और मूल्यों को आगे बढ़ाने की सामाजिक जिम्मेदारी भी है।

उन्होंने लिखा- “रणबीर, मैं हमेशा से आपके एक्टिंग का प्रशंसक रहा हूं। लेकिन अब समय आ गया है कि आप भारत की विरासत, संस्कृति और मूल्यों को आगे बढ़ाएं। इसलिए अब ‘Animal’ जैसी फिल्में न करें, चाहे इसके लिए आपको कितना भी बड़ा ऑफर मिले। कृपया अपनी वाणी को दोबारा प्रदूषित मत कीजिए। भारत में आपकी प्रतिभा को दिखाने के लिए कहानियों की कोई कमी नहीं है।”

सीता के किरदार को लेकर भी कही बात

नीतीश भारद्वाज ने उम्मीद जताई कि दर्शक साई पल्लवी को सीता के रूप में स्वीकार करेंगे। उन्होंने यह भी लिखा कि फिल्म में तुलसीदास की चौपाइयों की ध्वनि और पारंपरिक वाद्य यंत्रों का इस्तेमाल देखने-सुनने को मिले तो यह अनुभव और भी खास होगा। उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म को कम से कम पांच बार देखना चाहेंगे।

‘Animal’ को लेकर पहले भी हुआ था विवाद

रणबीर कपूर की फिल्म ‘Animal’, जिसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था, रिलीज के बाद काफी चर्चा में रही थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता मिली, लेकिन आलोचना भी खूब हुई थी। बता दें ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म दिवाली के मौके पर 8 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version