पूर्णिया. सावन का महीना सबसे खास और पवित्र महीना माना जाता है. साल भर में एक बार सावन आने से शिव भक्तों में अपार खुशी देखी जाती है. देवघर से लेकर गांव-शहर के शिवालयों तक शिव भक्तों की अपार श्रद्धा-भक्ति का संगम नजर आता है. ऐसे में सावन का विशेष महीना हो और भगवान भोलेनाथ की कृपा अपने भक्तों पर हो, तो उन भक्तों का बेड़ा पार हो जाता है. गरीबी अमीरी में बदल जाती है, दुख सुख में बदल जाता है और लोगों की चाहत पूरी होने लगती है. यानी हर मनोकामना पूरी होती है.
इनके लिए आएंगी खुशियां
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो सावन में विशेष संयोग बनने से कई राशियों को विशेष लाभ होगा, तो कई राशियों के लिए समय कठिन और सामान्य रहेगा. लेकिन अगर बात करें कुल 12 राशियों की, तो इनमें मकर, मिथुन और कन्या राशि के जातकों को अचानक धन लाभ होगा, रुके काम स्वतः बनेंगे.
ऐसा कुछ अचानक बदलाव होगा, जिससे उनकी आर्थिक समस्या सदा के लिए दूर हो सकती है. वहीं यह पवित्र सावन महीना भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना होता है. वहीं सावन में भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा इन सभी राशियों पर विशेष रूप से बनी रहेगी. ये हर दिन तरक्की करेंगे.
मकर, मिथुन और कन्या राशि के जातकों का चमकेगा भाग्य
जानकारी देते हुए पूर्णिया के पंडित दयानाथ मिश्र बताते हैं कि देवों के देव महादेव का प्रिय महीना सावन का होता है. वहीं श्रावण मास में भोलेनाथ की कृपा हम सभी संसारवासियों पर बनी रहेगी और निश्चित रूप से हम सभी संसारवासियों का कल्याण करेंगे. लेकिन अगर राशि की बात करें, तो मकर राशि का यह समय बहुत सर्वोत्तम रहेगा. इसका कारण यह है कि मकर राशि पर मंगल की उच्च दृष्टि पड़ने से और मकर से शनि की ढैया समाप्त होने से सब कुछ मंगल रहेगा.
अचानक धन लाभ होगा और मनचाही इच्छाएं पूर्ण होंगी. इसलिए मकर राशि का समय सर्वोत्तम और अनुकूल रहेगा. साथ ही मिथुन राशि और कन्या राशि का भी समय पूरी तरह अनुकूल रहेगा. मनचाहे सभी काम होंगे. धन, सुख, संपत्ति, शांति एवं उन्नति का विशेष लाभ मिलेगा. इन तीनों राशियों पर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा बनी रहेगी.
(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

