मध्य प्रदेश के अशोकनगर से दिल दहला देने वाली एक खबर सामने आई है। यहां के ग्राम चुरारी में एक महिला ने अपने ही चार महीने के बच्चे की गर्दन कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक ये घटना शनिवार की है। महिला की मानसिक हालत भी ठीक नहीं बताई जा रही है। जब पुलिस को इस मामले की जानकारी लगी तो एसपी खुद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस को जांच में पता चला है कि महिला कई दिनों से एक संत के प्रवचन सुनती रहती थी और उनसे ही प्रभावित थी। घर वालों ने पुलिस को बताया कि उसकी हरकतें कुछ दिन से सामान्य नजर नहीं आ रहीं थीं। वह अपने मोबाइल फोन के यू-ट्यूब पर ज्यादातर समय एक ही संत के प्रवचन सुनती रहती थी और इनको ही अपना भगवान मानती थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रश्मि की शादी करीब दो साल पहले इंदौर में रहने वाले लक्ष्मण के साथ हुई थी और उसका एक ही बेटा था। ढाई महीने से रश्मि मायके में अपने आठ महीने के बेटे के साथ रह रही थी। घर के सदस्य बाहर गए हुए थे, तभी शनिवार को दोपहर में इसने कुल्हाड़ी से अपने बेटे की गर्दन पर वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि घर के सदस्यों ने रश्मि से पूछा कि ऐसा क्यों कि या, तो उसने कहा कि मैंने तो बकरे को मारा है। अशोकनगर के पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने कहा कि महिला ने अपने ही बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह यू-ट्यूब पर प्रवचन सुनती रहती थी। इसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version