वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, शिक्षा, व्यापार और निर्णय क्षमता के कारक माने जाते हैं. पांच अगस्त 2026 को बुध मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. यह गोचर कुछ लोगों के लिए चुनौतियां भी लेकर आ सकता है. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, इस दौरान कई राशियों को करियर में रुकावट, व्यापार में नुकसान, गलत फैसलों, धन हानि, मानसिक तनाव और रिश्तों में विवाद जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. जल्दबाजी में लिए गए निर्णय परेशानी बढ़ा सकते हैं, इसलिए इस अवधि में सोच-समझकर कदम उठाना और वाणी पर संयम रखना बेहद जरूरी रहेगा.

तीन राशियों को होगा नुकसान
मेष- इस राशि के जातकों के लिए बुध का कर्क राशि में प्रवेश कुछ मुश्किलें बढ़ा सकता है. आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है, जिससे छोटे-छोटे फैसले लेना भी कठिन लगेगा. लंबे समय से रुके कामों में और देरी होने के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सकते जबकि अधिकारियों से मतभेद की स्थिति भी बन सकती है. जल्दबाजी में लिए गए निर्णय आर्थिक नुकसान और तनाव का कारण बन सकते हैं. इस दौरान धैर्य, संयम और सोच-समझकर कदम उठाना ही बेहतर रहेगा.

कर्क- बुध का यह गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं रहने वाला है. लंबे समय से अटके काम और विरोधियों से जुड़े मामलों में तनाव बना रह सकता है. पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद गहरा सकते हैं, जिससे परिवार का माहौल प्रभावित होगा. संतान सुख की चाह रखने वाले दंपतियों को निराशा हाथ लग सकती है. वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने से मानसिक दबाव और आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है.

कुंभ- बुध का यह राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों के लिए चुनौतियां बढ़ा सकता है. विदेश यात्रा की योजनाओं में रुकावट आ सकती है और वीजा या जरूरी दस्तावेजों से जुड़े कार्य अटक सकते हैं. आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी क्योंकि अनावश्यक खर्च और धन हानि के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में अपेक्षित सफलता मिलने में देरी हो सकती है. लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी निराशा या इंतजार का सामना करना पड़ सकता है.

उपायों से मिलेगी राहत
इन तीन राशियों के जातकों को चाहिए कि वे हर बुधवार को भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें. हरे वस्त्र या हरी मूंग का दान करना शुभ रहेगा. ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें. किसी भी निवेश या बड़े फैसले में जल्दबाजी न करें. वाणी पर संयम रखें और जरूरतमंदों की सहायता करें. इससे नकारात्मक प्रभावों में कमी आ सकती है.

(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version