अडोबी के इंजीनियरिंग डायरेक्टर  गौरी शंकर रवींद्रन करीब 10 साल बाद अमेरिका से वापस भारत लौट आए हैं. उन्होंने अपनी लिंक्डइन पोस्ट में खुद इसका खुलासा किया है. उन्होंने यह कदम रिवर्स माइग्रेशन के बढ़ते ट्रेंड के बीच उठाया है, जिसके तहत बेहतर सैलरी की चाहत में विदेश जाकर बसे इंडियन प्रोफेशनल्स बड़ी संख्या में अपने देश वापस लौट रहे हैं. 

बे एरिया से बेगलुरु शिफ्ट हुए

रवींद्रन ने इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘मैं लिंक्डइन पर ज्यादा पोस्ट नहीं करता, लेकिन यह खबर बेहद खास है. बे एरिया (Bay Area) में 10 बेहतरीन समय बिताकर मैंने टेक दुनिया के सबसे बेहतरीन दिमागों के साथ काम किया, उनसे बहुत कुछ सीखा और अच्छे दोस्त भी बनाए. मगर, अब हमारा परिवार अपनों के पास रहने के लिए बेंगलुरु शिफ्ट हो गया है. इस नए सफर के दो हफ्ते बीत चुके हैं. हम आगे आने वाले समय के लिए बहुत एक्साइटेड हैं, हालांकि बे एरिया और वहां के प्यारे लोगों की याद भी आती है.’ 

लोगों को दिया मिलने का ऑफर

रवींद्रन आगे लिखते हैं, ‘अडोबी का बहुत-बहुत शुक्रिया, जिन्होंने इस एक देश से दूसरे देश शिफ्ट होने की पूरी प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया. मुझे खुशी है कि मैं अब यहीं भारत से ही Adobe CXO के लिए मुश्किल प्रोजेक्ट्स पर अपना काम जारी रखूंगा. अगर आप बैंगलोर में हैं और मिलना-जुलना चाहते हैं, या इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट से जुड़ी किसी दिलचस्प चुनौती पर साथ मिलकर काम करना चाहते हैं, तो मैसेज करें, बात करते हैं.’

हाल ही में मेटा से भी हुआ था एक ट्रांसफर

बताते चलें कि इससे कुछ समय पहले ही, मेटा (Meta) के सीनियर इंजीनियरिंग लीडर बालाजी गुरुराजन भी बेंगलुरु शिफ्ट हुए हैं. उन्होंने अमेरिका में करीब 18 साल काम किया था. लेकिन अब वो अपने देश लौट आए हैं. इस शिफ्टिंग पर गुरुराजन ने कहा था कि परिवार के करीब रहना उनके फैसले की मुख्य वजह थी.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version