हाल ही में तमिलनाडु में तब भारी विवाद खड़ा हो गया जब विपक्ष के नेता (LoP) उदयनिधि स्टालिन को सोमवार ( 3 अगस्त) को एक सार्वजनिक रैली में साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए मंगलवार सुबह हिरासत में ले लिया गया। आपको बता दें कि यह कदम तब उठाया गया जब मुख्यमंत्री विजय की पार्टी TVK ने उनकी टिप्पणी को लेकर पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में शिकायतें दर्ज कराईं।

उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी पर कंगना रनौत ने पोस्ट की स्टोरी

उदयनिधि स्टालिन की इस गिरफ्तरी के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और BJP सांसद कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है। आज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना ने लिखा, “गंदी गालियां, डबल मीनिंग वाले अश्लील और अभद्र चुटकुलों का सार्वजनिक प्रदर्शन किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है। श्री स्टालिन को इस अपराध के लिए जेल भेजा गया। हो सकता है कि अब तक उन्हें जमानत मिल गई हो, लेकिन यह एक अच्छा उदाहरण है।”

खुशबू सुंदर ने कहा उदयनिधि स्टालिन को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए

स्टालिन के इस विवाद पर एक्ट्रेस और भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने भी पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा कि किसी भी राजनीतिक मंच का इस्तेमाल महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं होना चाहिए। उनके अनुसार, सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं की भाषा संयमित और जिम्मेदार होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने लिखा था कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी महिला का नाम लेकर उस पर टिप्पणी करना लोकतांत्रिक संस्कृति के अनुकूल नहीं माना जा सकता और इस तरह की भाषा समाज में गलत मैसेज देती है। उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री तृषा कृष्णन से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

उदयनिधि इसे “एक कॉमेडी” के रूप में देखते हैं

हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस वैन के अंदर से पत्रकारों से बात करते हुए, उदयनिधि ने कहा कि वो इसे “एक कॉमेडी” के रूप में देखते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था और कोई बुरी बात नहीं कही थी। उन्होंने कहा, “मैं परिणाम भुगतने के लिए तैयार हूं, और मुझे गिरफ्तारी से डर नहीं लगता।”

स्टालिन का विवादित बयान क्या था?

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, उदयनिधि स्टालिन उस दौरान कावेरी जल मुद्दे के बारे में बात कर रहे थे और उन्होंने तमिल में अपनी पार्टी का जिक्र करते हुए कहा, “हमारे CM कावेरी जल मुद्दे पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। उन्हें DMK पर झूठे मामले दर्ज करने की ज्यादा चिंता है।” जब दर्शकों में से किसी ने तृषा का नाम लिया, तो वो मुस्कुराए और कावेरी के बारे में बात करते हुए तृषा के बारे में एक कमेंट किया, जबकि उनके आस-पास के लोग चीयर कर रहे थे और शोर मचा रहे थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version