नई दिल्ली/लखनऊ। UP Assembly Monsoon Session LIVE | यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का बुधवार को तीसरा दिन है। योगी सरकार ने मंगलवार को 59019 करोड़ रुपये का अपना अनुपूरक बजट पेश किया था। आज अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी।
मंगलवार को विपक्ष के भारी हंगामे और शोर शराबे के बीच सदन की कार्यवाही को स्थगित किया गया था। सपा विधायक सचिन यादव ने सीएम योगी की तस्वीर लहराई थी, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हें पूरे सत्र से निष्कासित कर दिया था। सतीश महाना ने कहा, ‘मुझे लगता था कि सचिन यादव पढ़े-लिखे हैं, उनका आचरण बेहतर होगा… लेकिन मुझे दुख हुआ।’
विधानसभा में सपा के हंगामे पर दुखी होकर सतीश महाना ने कहा कि मेरी राजनीतिक पारी अंतिम चरण में है। बोले कि मैं इस कुर्सी के लायक हूं या नहीं…सोचना पड़ेगा।
स्पीकर बोले- मेरी राजनीतिक पारी अंतिम चरण में
स्पीकर ने कहा कि मेरी राजनीतिक पारी अंतिम चरण में है। मेरी लोगों से अपील है कि सदन की कार्यवाही में भाषा की मर्यादा बनाए रखें।
विधानसभा में आज भी विपक्ष का हंगामा
UP Monsoon Session LIVE: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मुद्दे पर विपक्ष ने आज भी विधानसभा में हंगामा किया। दानपत्र और पोस्टर लेकर विपक्ष ने प्रदर्शन किया। सपा विधायकों ने सदन में जमकर नारेबाजी की।
विधानसभा की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित
यूपी विधानसभा की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्ष के भारी हंगामे के बीच 12 बजे तक कार्यवाही स्थगित कर दी गई है।
विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा
यूपी विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा जारी है। सपा विधायक आलू लेकर बैठे हैं। अतुल प्रधान दान पेटी लेकर पहुंच गए।
विधानसभा पर समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन
सदन की कार्यवाही से पहले सपा विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन चल रहा है। सपा राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर प्रदर्शन कर रही है। सपा विधायक दान पात्र लेकर बैठे हैं।

