दुबई। ईरान-अमेरिका तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात से भी चौंकाने वाली खबर सामने आई है.दुबई के जेबेल अली इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार को लगातार कई धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.घटना के बाद आसमान में उठते धुएं के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए. स्थानीय अधिकारियों ने वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया है.शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक करीब 20 मिनट के भीतर कई धमाके हुए, हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि मामला किसी हमले का है या औद्योगिक दुर्घटना का. जांच जारी है.
20 मिनट में 7 धमाकों से दहला दुबई, वीडियो बनाने वाले दो लोग भी गिरफ्तार
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

