दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में एक कार शेख जायद रोड स्थित एक कार शोरूम में हुए गैस सिलिंडर विस्फोट में केरलम के 27 वर्षीय युवक शिजिन पॉल की मौत हो गई। शिजिन पॉल केरलम के कोल्लम जिले का रहने वाला था।
शोरूम में हुए गैस सिलेंडर विस्फोट में शिजिन पॉल के साथ पांच अन्य लोग भी घायल हुए थे। उनके परिवार ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान पॉल ने दम तोड़ दिया।
दुबई स्थित भारतीय दूतावास ने पॉल की मृत्यु की पुष्टि की और कहा कि उनके पार्थिव शरीर को स्वदेश वापस लाने की प्रक्रिया में सहायता के लिए उनके परिवार और स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।
मल्टीमीडिया मार्केटिंग विशेषज्ञ था शिजिन पॉल
गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, केरलम के कोल्लम जिले के कोट्टारक्कारा निवासी शिजिन पॉल मल्टीमीडिया मार्केटिंग स्पेशलिस्ट था और दुबई के शेख जायद रोड पर स्थित शोरूम में सोशल मीडिया और वीडियोग्राफी का काम संभालता था। शिजिन पॉल नवंबर में कंपनी में शामिल हुआ था।

