UPI vs Rupay Card: डिजिटल पेमेंट के बढ़ते इस्तेमाल के बीच यूपीआई चार्ज को लेकर चर्चा तेज है. वहीं RuPay Credit Card को यूपीआई से लिंक कर पेमेंट करने पर भी MDR लागू होने की बात सामने आई है. ऐसे में जानिए सामान्य यूपीआई और RuPay Credit Card पेमेंट में क्या अंतर है और चार्ज का असर ग्राहक या मर्चेंट पर कैसे पड़ेगा.

यूपीआई क्या है?

यूपीआई एक डिजिटल पेमेंट सिस्टम है, जिससे यूजर्स बैंक अकाउंट से सीधे किसी व्यक्ति या मर्चेंट को पैसे भेज सकते हैं. इसमें मोबाइल नंबर, यूपीआई ID या QR कोड के जरिए भुगतान किया जाता है. सामान्य बैंक अकाउंट से किए गए यूपीआई पेमेंट पर फिलहाल ग्राहकों से कोई नियमित MDR चार्ज नहीं लिया जाता.

यूपीआई पर चार्ज की चर्चा क्यों हो रही है?

यूपीआई पर MDR को लेकर चर्चा तेज है. MDR डिजिटल पेमेंट स्वीकार करने वाले मर्चेंट से लिया जाने वाला शुल्क है. हालांकि, इसका सीधा असर ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा और हर यूपीआई पेमेंट पर अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा.

RuPay Credit Card को यूपीआई से लिंक करके पेमेंट क्या है?

ग्राहक अपने RuPay Credit Card को यूपीआई से ऐप से लिंक कर मर्चेंट के QR कोड के जरिए पेमेंट कर सकते हैं. इस प्रक्रिया में पैसे बैंक खाते से नहीं कटता, बल्की क्रेडिट कार्ड की तय लिमिट से भुगतान होता है. यहां यूपीआई केवल पेमेंट करने का जरिए है, जबकि ट्रांजैक्शन क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पूरा होता है.

RuPay Credit Card से यूपीआई पेमेंट पर MDR क्यों लगता है?

सामान्य यूपीआई में पैसा बैंक अकाउंट से कटता है, जबकि रुपे क्रेडिट कार्ड के जरिए बैंक से ट्रांजैक्शन होता है. इसमें मर्चेंट पर MDR लागू हो सकता है, जो कैटेगरी के अनुसार अलग होता है और इस पर 18% जीएसटी भी लग सकता है.

सामान्य यूपीआई और RuPay Credit Card यूपीआई में बड़ा अंतर

दोनों में सबसे बड़ा अंतर यह है कि पेमेंट का पैसा कहां से आता है.

सामान्य यूपीआई में:

  • पैसा सीधे बैंक अकाउंट से कटता है.
  • यह बैंक-टू-बैंक ट्रांजैक्शन होता है.
  • सामान्य यूपीआई पेमेंट पर ग्राहक से MDR नहीं लिया जाता.
  • QR कोड के जरिए आसानी से पेमेंट किया जा सकता है.

RuPay Credit Card-on-यूपीआई में:

  • पैसा लिंक किए गए RuPay Credit Card की क्रेडिट लिमिट से आता है.
  • ग्राहक को बाद में क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाना होता है.
  • मर्चेंट पर MDR लागू हो सकता है.
  • यह सुविधा मुख्य रूप से मर्चेंट पेमेंट के लिए है.

 क्या हर यूपीआई पेमेंट पर MDR लगेगा?

ऐसा नहीं है कि हर यूपीआई पेमेंट पर MDR चार्ज लगेगा. सिर्फ यूपीआई इस्तेमाल करने से ग्राहक पर अतिरिक्त शुल्क लागू नहीं होता। सामान्य बैंक अकाउंट यूपीआई और RuPay Credit Card-on-यूपीआई ट्रांजैक्शन अलग-अलग तरीके से प्रोसेस किए जाते हैं. RuPay Credit Card यूपीआई पेमेंट पर MDR की दर मर्चेंट की कैटेगरी और ट्रांजैक्शन के प्रकार के अनुसार तय हो सकती है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version