Viral Video: आईटी सेक्टर में कुल 35 लाख रुपये सालाना वाली फुल टाइम नौकरी छोड़ने के बाद डिजिटल कंटेंट क्रिएटर मुस्कान मित्तल और आशीष गुप्ता ने अपनी कमाई का खुलासा कर दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो अपलोड करते हुए बताया कि पिछले तीन साल में उन्होंने यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियोज अपलोड करके कितने पैसे कमाए हैं. इंस्टाग्राम (muskaan_aashish) पर 6.36 लाख फॉलोअर्स वाले इस कपल के इन दोनों वीडियो को अब तक 3.6 मिलियन (36 लाख) से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इन वीडियोज पर हजारों लाइक्स हैं और लोग पहली बार इस तरह की ट्रांसपेरेंसी के लिए उनका शुक्रगुजार कर रहे हैं.

पहले साल 15 हजार, दूसरे में 45 लाख कमाए

पहला वीडियो 27 जुलाई को अपलोड किया गया था. इस वीडियो में ट्रैवल ब्लॉगर आशीष और मुस्कान बताते हैं, ‘हम पिछले तीन सालों से कंटेंट क्रिएटर हैं. कंटेंट बनाने से पहले, हम दोनों टेक इंडस्ट्री में काम करते थे. मैं (आशीष) एक डेटा एनालिस्ट था और मेरी इन-हैंड सैलरी 12 लाख रुपये थी. जबकि मुस्कान एक सॉफ्टवेयर डेवलपर थीं, जिनकी टेक-होम सैलरी सालाना 23 लाख रुपये थी. हमने मई 2023 में कंटेंट बनाना शुरू किया और अक्टूबर में हमें 15000 रुपये का पहला पेड कोलैबोरेशन मिला. हम तब भी इसे पार्ट-टाइम ही कर रहे थे और उस साल हमने कुल 6.5 लाख रुपये कमाए. दूसरे साल में, हमने एक एजेंसी के साथ साइन-अप किया और असल में पैसे आने शुरू हो गए. हमने एफिलिएट के जरिए भी कमाई शुरू की और अपनी पहली ग्रुप ट्रिप भी ऑर्गनाइज की. उस साल हमने लगभग 45.3 लाख रुपये कमाए.’

तीसरे साल की कमाई 1 करोड़ से ज्यादा

कपल बताते हैं, ‘तीसरा साल हमारे लिए अब तक का सबसे अच्छा साल रहा. हमने एजेंसी छोड़ दी क्योंकि हमें लगा कि वहां हमारी सही वैल्यू नहीं मिल रही थी. हमने दूसरे क्रिएटर्स से बात की और YouTube और Facebook पर प्लेटफॉर्म मोनेटाइजेशन शुरू किया. हमने अपना पहला डिजिटल प्रोडक्ट बेचा, एफिलिएट मार्केटिंग जारी रखी और एक ग्रुप ट्रिप भी की. उस साल हमने 1.1 करोड़ रुपये कमाए. और इस साल की पहली तिमाही में ही, जो आमतौर पर इस इंडस्ट्री में सबसे धीमी तिमाही होती है, हमने 21 लाख रुपये कमाए हैं.’ मुस्कान और आशीष ने अपनी वीडियो में ये साफ किया है कि इन आंकड़ों में उनके खर्च शामिल नहीं हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version