कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से 50 किलोमीटर दूर स्थित दक्षिण 24 परगना के शहर जयनगर की प्रसिद्ध मोआ मिठाई अब बंगाल की सीमा पार कर विदेशों में पहुंचाई जा रही है। बुधवार को एमिरेट्स की फ्लाइट से जयनगर की मोया को बहरीन के लिए रवाना किया गया है। इसके बाद इसे इटली और कनाडा भी भेजा जाएगा। यह पहली बार है जब बंगाल की यह प्रसिद्ध मिठाई विदेशों में भेजी जा रही है। इसके पहले पश्चिम बंगाल में दूध और छेना से बनने वाली मिठाईयां पहले से ही दुनियाभर के देशों में भेजी जाती हैं, लेकिन यह पहली बार है जब क्षेत्रीय मिठाई को विश्व पटल पर आपूर्ति शुरू की गई है। जयनगर का मोया खासा प्रसिद्ध है। ठंड के मौसम में बनने वाली यह मिठाई खजूर के गुड़ और कनकचुर खोई से बनाई जाती है। इसे 2015 में भौगोलिक संकेत (जीआइ) टैग मिला। कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के कोलकाता क्षेत्र के प्रमुख संदीप साहा ने बताया कि डीएम एंटरप्राइज के 105 किलोग्राम पालमीरा गुड़ के साथ जयनगर मोया की 45 किलोग्राम की शुरुआती खेप कोलकाता हवाई अड्डे से रवाना की? जा चुकी है।जयनगरेर मोया निर्माणकारी सोसायटी के सचिव अशोक कुमार कयाल ने कहा कि यह खेप बुधवार शाम को बहरीन पहुंच जायेगी। खेप का मूल्य लगभग 45 हजार रुपये है। मोया पांच-सात दिनों तक खराब नहीं होता है। उन्होंने कहा कि यदि खेप को सफलतापूर्वक पहुंचाया जाता है, तो इटली और कनाडा को भी निर्यात किया जायेगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version