एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव हिम्मतनगर बझेरा के मजरा नगला भगत में सोमवार दोपहर एक बजे एक मकान का छज्जा गिर गया। हादसे में पांच बच्चियां घायल हो ग ईं। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना को लेकर बताया गया है कि एक बच्ची ने छत पर विषखांपर (गोह) को देख लिया था। इसके बाद पांच बच्चियां छत पर चढ़कर छज्जे पर खड़े हो गईं तभी वह गिर गया। परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। उनका उपचार चल रहा है।

मिरहची क्षेत्र के गांव नगला भगत में नरसंत सिंह के मकान के समीप स्थित पेड़ से एक विषखांपर उनकी छत पर चढ़ गई। तभी एक बच्ची ने नीचे से देख लिया। विषखांपर को देखकर बच्चियां शोर मचाने लगीं, और छत पर चढ़ गईं तथा छज्जे पर खड़ी हो गईं। तभी बच्चों के वजन से जर्जर छज्जा अचानक भरभराकर जमीन पर गिर गया।

हादसे में ये हुए घायल

बच्चियों में ज्योति, सैजल पुत्री नरसंत, निधि, अंशिका पुत्री बबलू उर्फ नरेंद्र, ऋतिका पुत्री सुनील गंभीर रूप से घायल हो गईं। बच्चियों की चीखपुकार सुनकर स्वजन घर के बाहर आए तो उन्होंने बच्चों को तड़पते देखा। आनन फानन में वे घायल बच्चियों को लेकर मेडीकल कॉलेज एटा लेकर पहुंचे, जहां आपाकालीन चिकित्सा कक्ष में सभी घायल बच्चियों का उपचार चल रहा है।

मकान काफी पुराना

परिवार के सदस्यों का कहना है कि उन्होंने छज्जा गिरने की आवाज सुनी थी। जब जाकर देखा तो बच्चियां मलवे में दबी हुई थीं। तत्काल ही उन्हें निकाल लिया मगर तब तक वह घायल हो चुकी थीं। मकान काफी पुराना है इसलिए छज्जा जर्जर हो गया था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version