चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में आपत्तिजनक टिप्पणियों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के प्रमुख और मुख्यमंत्री विजय पर हमला बोलने के चक्कर में राजनीतिक दल बार-बार अभिनेत्री तृषा कृष्णन को घसीठ रहे हैं।
डीएमके नेता के बाद AIADMK के एक नेता ने तृषा पर विवादित बयान देकर नए राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है।
AIADMK नेता का आपत्तिजनक बयान
AIADMK के वरिष्ठि नेता और आर.बी. उदयकुमार ने थूथुकुडी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि, तमिलनाडु को इस बात का इंतजार है कि विजय के चहेती तृषा को डिप्टी सीएम बन बनाया जाएगा।
उदयकुमार कावेरी जल विवाद पर राज्य सरकार की विफलता और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को सरकारी समितियों में जगह मिलने की आलोचना कर रहे थे।
तृषा के फैंस हुए नाराज
इस टिप्पणी के सामने आते ही तृषा के फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। तृषा फैंस एसोसिएशन ने मदुरै में जगह-जगह पोस्टर लगाकर उदयकुमार के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है और उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की।
पहले भी निशाने पर रही हैं तृषा
यह पहला मौका नहीं है जब तृषा को लेकर इस तरह की टिप्पणी की गई हो। हाल ही में डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन पर भी एक रैली के दौरान तृषा को लेकर डबल मीनिंग वाली टिप्पणी करने के आरोप लगे थे।
इसके बाद टीवीके की महिला विंग ने तंजावुर में शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस ने उदयनिधि को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। हालांकि, डीएमके का कहना था कि उदयनिधि के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है।
बीजेपी नेता ने भी की थी टिप्पणी
इससे पहले बीजेपी नेता नैनार नागेंद्रन ने भी विजय की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं पर तंज कसते हुए विवादित बयान दिया था।

