रायपुर। राजधानी रायपुर से 22 किमी दूर कुम्हारी-अहिवारा रोड पर अछोटी में स्थित सांदीपनी एकेडमी को इसी सत्र 2020-21 में से एमएससी नर्सिंग कोर्स आरंभ करने की अनुमति मिल गई है। छत्तीसगढ़ शासन व पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति विज्ञान एवं आयुष विवि से मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग-10 सीट, पीडियाट्रिक्स नर्सिंग-10 सीट, कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग-05 सीट तथा ओबीसी 05 सीट की अनुमति संबंधी पत्र जारी किया गया है। सांदीपनी एकेडमी द्वारा एमएसी नर्सिंग कोर्स हेतु आवश्यक मूलभूत सुविधाएं, क्लिीनिकल तथा शैक्षणिक स्टॉफ की उपलब्धता इंडियन नर्सिंग काउंसिल के मापदंड के अनुरूप पाये जाने पर यह अनुमति प्रदान की गई है। एमएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश संचालक चिकित्सा शिक्षा द्वारा आयोजित आनलाइन काउंसिलिंग के माध्यम से किया जायेगा। संस्था में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी द्वितीय राउंड में सांदीपनी एकेडमी का नाम चयन कर सकते है। डीएमई द्वारा आबंटन सूची में नाम आने पर सांदीपनी एकेडमी में प्रवेश ले सकते है।
