मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश के कारण एक बड़ा हादसा सामने आया है। बीती रात घाटकोपर-कुर्ला इलाके में भूस्खलन होने से हड़कंप मच गया।
इस हादसे में अब तक 6 लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। प्रशासन और बचाव दल मौके पर मुस्तैद हैं और राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
कब और कहां हुआ हादसा?
यह घटना बुधवार तड़के लगभग 3:00 बजे से 3:48 बजे के बीच हुई। भूस्खलन कुर्ला में राठौड़ मेडिकल के पास चिराग नगर की गौशिया चॉल और घाटकोपर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले अशोकनगर इलाके में हुआ। रात के अंधेरे और बारिश के कारण लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और कई घर मलबे की चपेट में आ गए।

