बरेली। कैंट के मानपुर चिकिट्टिया निवासी चार महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पर आत्मदाह का प्रयास किया। आरोप है कि, उनके 200 गज के प्लाट पर पड़ोसी ने कब्जा किया हुआ है। मगर न तो पुलिस उनकी मदद कर रही और न ही प्रशासन जिसकी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया।
महिलाओं के साथ आए गौरव ने बताया कि, पड़ोसी उनके प्लाट पर निर्माण कार्य कर रहा है। मंगलवार सुबह परिवार की चार महिलाएं पहुंचीं तो वहां कैंट थाने के हल्का प्रभारी राकेश दरोगा भी मौजूद थे।
महिलाओं ने काम रोकने की बात कही तो उनके साथ मारपीट कर उन्हें प्लाट से भगा दिया गया। गौरव के मुताबिक, इस मामले को लेकर कई बार पुलिस अधिकारियों के अलावा जिलाधिकारी और सदर एसडीएम से भी शिकायत की गई।

