बस्तर की खूबसूरत वादियां घूमने निकली मुंबई की एक 24 साल की बाइकर रिद्धि ठक्कर की एक सड़क हादसे में मौत हो गई.रिद्धि ठक्कर मुंबई के बोरीवली वेस्ट की रहने वाली  थीं. वह खुद एक बाइकर थीं. पहले भी वह कई जगहों पर बाइकिंग कर चुकी थीं. इस बार वह अलग-अलग जगहों की करीब 23 महिला बाइकर्स के साथ रायपुर से बस्तर की ओर जा रही थीं. उसी दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. रिद्धि एक बाइकर थीं. वह पहले भी कई सोलो और ग्रुप ट्रिप्स कर चुकी थीं. अब वह बस्तर घूमने निकली थीं.

रायपुर से बस्तर जा रही बाइकर का एक्सीडेंट

रिद्धि के ग्रुप में करीब 20 बाइकें और एक कार शामिल थी. रिद्धि अपने ग्रुप के साथ रायपुर से बस्तर की ओर जा रही थीं.  वे लोग बुधवार सुबह करीब 6 बजे जगदारा घाटी के पास पहुंचे ही थे कि एक मोड़ पर अज्ञात ट्रक ने कथित तौर पर रिद्धि की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइकर बइक से सड़क पर दूर जा गिरीं, हादसे के बाद ट्रेक ड्राइवर मौके से फरार हो गया. 

इलाज से पहले ही बाइकर रिद्धि की मौत

गंभीर रूप से घायल रिद्धि सड़क पर पड़ी थीं. ये देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई. उनके ग्रुप के बाइक सवार तुरंत वहां रुके और मदद के लिए आगे आए. रिद्धि के साथी उनको तुरंत चारामा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. गंभीर हालत को देखते हुए उनको धमतरी के श्रीराम अस्पताल रेफर कर दिया गया. इलाज शुरू करने से पहले ही डॉक्टर्स ने उनको मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हादसे की परी जानकारी ली.

CCTV की मदद से ड्राइवर की तलाश

इस हादसे की जानकारी मिलते ही धमतरी नगर निगम के मेयर रामू रोहरा भी तुरंत मौके पर पहुंचे.उन्होंने हादसे की पूरी जानकारी ली. वहीं जिला अस्पताल में रिद्धि के शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है. मेयर लगातार रिद्धि के परिवार के संपर्क में हैं. बता दें कि अपनी अपनी बाइक यात्रा शुरू करने से करीब 15 मिनट पहले ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इसके बारे में बताया था.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version