बाहरी दिल्ली। नरेला इलाके में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार को 100 फुटा, डीडीए फ्लैट्स इलाके में हुआ। मृतकों की उम्र नौ और 11 वर्ष बताई जा रही है। दोनों बच्चे बवाना इलाके के रहने वाले थे।
घटना की सूचना मिलते ही नरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को गड्ढे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
गड्ढे के पास खेलने गए थे दोनों बच्चे
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों बच्चे बारिश के पानी से भरे गड्ढे के पास खेलने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान वे पानी में चले गए और डूब गए। आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी होने पर उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया गया।

