चमोली: चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) क्षेत्र में स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीआरटी टनल हादसे में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने का रेस्क्यू जारी है। गुरुवार देर शाम को टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद कई मजदूर अंदर फंस गए थे। इसके बाद से SDRF की टीमें लगातार राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।

गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे इस निर्माणाधीन टनल में बड़ी संख्या में मलबा और पानी आने के कारण कई मजदूर फंस गए थे इसके तुरंत बाद रेस्क्यू टीम के लोगों द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए पूरी रात चले रेस्क्यू के बाद अब तक 19 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है जबकि 7 लोगों की मृत्यु हो गई है, तीन लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं।

3 किलोमीटर लंबी टनल

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून के अनुसार मायापुर में टीआरटी टनल हादसा 3 किलोमीटर लंबी टनल के लगभग 1.50 किलोमीटर हिस्से में भूधंसाव के कारण मलबा एवं पानी आने से अंदर कार्यरत लोग फंस गए थे। घटना में कुल 22 लोगों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिनमें से 12 घायलों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया है। घटना में अभी तक 07 लोगों की मृत्यु की सूचना है, जबकि शेष 03 लोगों की तलाश एवं रेस्क्यू के लिए SDRF सहित अन्य एजेंसियों द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के लिए टनल के अंदर गए 06 बचावकर्मी भी सुरक्षित हैं।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version