स्वतंत्रता दिवस पर कुलपति डॉ. चंदेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

रायपुर- देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुलपति डॉ. (कर्नल) गिरीश चंदेल ने कृषि महाविद्यालय, रायपुर में आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रध्वज का आरोहण किया एवं परेड की सलामी ली। कुलपति डाॅ. चंदेल ने इस अवसर पर देश की आजादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर वीर बलिदानियों को नमन किया। डाॅ. चंदेल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी को आजाद हुए आठ दशक हो रहे हैं। इस दौरान भारत ने काफी प्रगति की है और विभिन्न क्षेत्रों में तीव्र विकास हुआ है। इसके बावजूद देश के समक्ष अनेक चुनौतियां भी विद्यमान हैं जिनमें देश को कृषि उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना भी है।

डाॅ. चंदेल ने कृषि वैज्ञानिकों एवं विद्यार्थियों से देश को कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने हेतु अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आव्हान किया। उन्हांेने कहा कि छत्तीसगढ़ के छात्रों को कृषि की उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने के लिए देश के लगभग 70 से अधिक अग्रणी विश्वविद्यालयों एवं अनुसंधान संस्थाओं के साथ एम.ओ.यू. किया गया है। इस वर्ष विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिकों एवं पांच विद्यार्थियों का विदेशी शिक्षण संस्थानों में शोध अध्ययन हेतु चयन किया गया है।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर एवं शोधार्थी छात्र एवं छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित संगोष्ठियों में बेस्ट पोस्टर, बेस्ट प्रेजेंटेशन आदि अवार्ड प्राप्त किये। इसी प्रकार विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों एवं वैज्ञानिकों ने भी राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट सांइटिस्ट, बेस्ट एग्रीकल्चर इंजिनियर आदि अवार्ड प्राप्त किया है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के लिए वाट्सएप चैट बोट प्ळज्ञट ब्वददमबज का लोकार्पण भी किया गया।


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में विश्वविद्यालय के शोध विद्यार्थियों एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को बेस्ट सर्वश्रेष्ट रिसर्च पब्लिकेशन हेतु सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के खेल-कूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं, खेलकूद एवं एन.सी.सी. के कैडेट्स एवं एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले प्राध्यापकों/वैज्ञानिकों एवं विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में कुलसचिव श्री डाॅ. कपिल देव दीपक, विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. विवेक त्रिपाठी, निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. एस.एस. टुटेजा, निदेशक शिक्षण डॉ. विजय कुमार, निदेशक प्रक्षेत्र एवं बीज डॉ. नितिन रस्तोगी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ. आरती गुहे, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एम.पी. त्रिपाठी, खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एस.एस. सेंगर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक एवं कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इस अवसर पर तिरंगा रैली का आयोजन भी किया गया।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version