बेंगलुरु: पति-पत्नी के बीच कहासुनी होना घर-घर की कहानी है. लेकिन इस तकरार में हाथ उठाना, कितना खतरनाक हो सकता है, इसका एक डराने वाला उदाहरण बेंगलुरु से सामने आया है. जहां मामूली विवाद में पति द्वारा पत्नी पर हाथ उठाने के बाद एक हंसता-खेलता परिवार तबाह हो गया. दरअसल पति की पिटाई से पत्नी की मौत हो गई. जब पति को इस बात का आभाष हुआ कि पत्नी की मौत हो चुकी है तो वह बुरी से घबरा गया और फिर उसने सुसाइड कर लिया. 

पति-पत्नी में बहस के बाद हुई थी मारपीट

घटना कल रात हुई जब कपल के बीच बहस हुई. बताया जा रहा है कि झगड़ा बढ़ गया, जिसके बाद पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पद्मावती पर हमला किया. खबरों के मुताबिक, पत्नी के चेहरे पर जोरदार चोट लगी और वह बेहोश हो गईं. इसके बाद जब पत्नी ने उन्हें जगाने की कोशिश की, तो उसे कथित तौर पर पता चला कि उनकी सांसें थम चुकी थीं.

पत्नी की मौत से डरकर पति ने मां को फोन कर कर लिया सुसाइड 

पत्नी की मौत से डरकर पति ने कथित तौर पर अपनी माँ को फोन किया. यह कदम उठाने से पहले उन्हें घटना के बारे में बताया. बाद में उसने कथित तौर पर अपनी मां को एक मैसेज भेजा और घर के हॉल में छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली.

मां ने मकान मालिक को किया फोन, पुलिस पहुंची तो फंदे से लटकता मिला शव

पति की पहचान सुमंत जैन के रूप में हुई है. जबकि पत्नी की पहचान पद्मावती के रूप हुई है. बताया जा रहा है कि मां ने कुछ देर बाद मैसेज देखा और तुरंत मकान मालिक को सूचना दी. जब घर की जांच की गई, तो सुमंत फंदे से लटका हुआ मिला.

राजागोपाल नगर पुलिस को सूचना दी गई और वे तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मौतों से जुड़े हालात की जांच कर रही है. पद्मावती की मौत की असल वजह और घटनाक्रम के बारे में और जानकारी का इंतजार है.

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version