भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत को देखते हुए कार खरीदते समय माइलेज जरूर चर्चा का विषय होता है. कई फैमली के लिए अब सवाल सिर्फ ये नहीं है कि कौन-सी कार खरीदने में सस्ती है, बल्कि यह भी है कि हर महीने उसे चलाने में कितना खर्च आएगा. दिलचस्प बात ये है कि सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार हमेशा सबसे सस्ती कार नहीं होती. कुछ सेगमेंट में CNG सबसे आगे है, जबकि दूसरे सेगमेंट में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड बेहतर माइलेज, आराम और रेंज का संतुलन देते हैं. वहीं लग्जरी सेगमेंट में EV पेट्रोल के इस्तेमाल को पूरी तरह खत्म करने का विकल्प देती हैं. यहां पर आपको हर सेगमेंट में बेहतर माइलेज देनी वाली कार के बारे में बताने जा रहे हैं. 

एंट्री सेगमेंट: Maruti Suzuki Alto K10

Maruti Suzuki Alto K10 भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली एंट्री-लेवल कारों में से एक है. इसका 1.0-लीटर K-Series पेट्रोल इंजन AGS मॉडल में 24.90 km/l तक का माइलेज देता है. वहीं CNG वेरिएंट करीब 33.40 km/kg का माइलेज देता है. पहली बार कार खरीदने वालों, शहर में कार चलाने वालों और छोटे परिवारों के लिए Alto K10 कम रनिंग कॉस्ट वाली कार है. पेट्रोल वैरिएंट को चलाना आसान है, जबकि ज्यादा रोजाना ड्राइविंग करने वालों के लिए CNG वैरिएंट ज्यादा फायदेमंद है. इसका एक प्रैक्टिकल समझौता बूट स्पेस को लेकर है. CNG सिलेंडर की वजह से सामान रखने की जगह कम हो जाती है. इसकी कीमत लगभग 3.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. 

वैल्यू सेगमेंट: Maruti Suzuki Dzire CNG

5 से 10 लाख रुपये के सेगमेंट में Maruti Suzuki Dzire CNG सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली फैमिली सेडान में शामिल है. Maruti के अनुसार पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट 24.79 km/l, AMT वेरिएंट 25.71 km/l और CNG वैरिएंट 33.73 km/kg का माइलेज देता है. Dzire की खासियत ये है कि बेहतर माइलेज देने के बावजूद यह कम कीमत वाली साधारण कार जैसी महसूस नहीं होती.  जो खरीदार एंट्री-लेवल हैचबैक से ज्यादा प्रीमियम एक्सपीरियंस के साथ कम रनिंग कॉस्ट चाहते हैं, उनके लिए Dzire CNG एक मजबूत विकल्प है.

एग्जीक्यूटिव सेगमेंट: Toyota Urban Cruiser Hyryder

10 से 20 लाख रुपये के सेगमेंट में Toyota Urban Cruiser Hyryder सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली SUVs में से एक है. इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट 27.97 km/l का माइलेज देता है, जबकि CNG वेरिएंट 26.6 km/kg का माइलेज देता है. रेगुलर पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट भी करीब 21.12 km/l का माइलेज देता है.

Hyryder उन चुनिंदा SUVs में से एक है, जिसमें ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से पेट्रोल, CNG और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड में से विकल्प चुन सकते हैं.
शहर में ज्यादा ड्राइविंग करने वालों के लिए स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ज्यादा प्रीमियम और आरामदायक विकल्प है.

प्रीमियम सेगमेंट: Toyota Innova Hycross Hybrid

प्रीमियम MPV सेगमेंट में Toyota Innova Hycross Hybrid माइलेज के मामले में एक मजबूत विकल्प है. इसके हाइब्रिड वैरिएंट करीब 22.16 km/l का माइलेज देते हैं, जो तीन कतारों वाली इतनी बड़ी फैमिली कार के लिए काफी अच्छा है. Hycross की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें प्रीमियम MPV जितनी जगह, ऑटोमैटिक कार जैसा आराम और कई छोटी पेट्रोल SUVs से बेहतर माइलेज मिलता है.

आपके लिए कौन सी कार सही रहेगी?

अगर आपका मेन टारगेट रनिंग कॉस्ट कम रखना है, तो बजट और वैल्यू सेगमेंट में CNG अभी भी सबसे प्रैक्टिकल ऑप्शन है. Alto K10 CNG और Dzire CNG अपेक्षाकृत कम कीमत में शानदार माइलेज देती हैं. हालांकि बजट बढ़ने के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ज्यादा आकर्षक हो जाते हैं. Toyota Hyryder Hybrid और Innova Hycross Hybrid दिखाती हैं कि बेहतर माइलेज पाने के लिए आराम, परफॉर्मेंस या केबिन स्पेस से समझौता करना जरूरी नहीं है.

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version