रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा रायपुर के प्रदूषण पर नियंत्रण हेतु प्रदूषणकारी उद्योगों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 21 जनवरी तक की स्थिति में 25 उद्योगों को उत्पादन बंद करने एवं विद्युत विच्छेदन के निर्देश जारी किये गये है। 42 उद्योगों को डायरेक्शन नोटिस जारी किये गये है। मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय के सतत प्रयास एवं दबाव से उल्लंघनकारी 24 रोलिंग मिल ईकाइयों से 20 रोलिंग मिलो द्वारा नोटिस के अनुसार आवश्यक सुधार किया गया है एवं 4 रोलिंग मिलें नोटिस के परिप्रेक्ष्य में ऑब्जरवेशन पीरियड में है। बंद करने वाले उद्योगों में मुख्यत: राइस मिल, रोलिंग मिल, क्रशर एवं स्लैग क्रशर शामिल है। मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा न केवल उद्योगों की चिमनी से उत्सर्जन एवं फ्यूजिटिव उत्सर्जन को निर्धारित मानकों के अनुरुप रखे जाने के लिए कार्यवाही की जा रही है, बल्कि परिवेशी वायु गुणवत्ता को भी मानकों के अनुरुप रखे जाने हेतु प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों के लगातार संचालन एवं उद्योगों से होने वाले ठोस अपशिष्टों के सुरक्षित आने-जाने व उसके सुरक्षित निष्पादन के प्रयास भी किये जा रहे है। रायपुर क्षेत्र में स्थापित उद्योगों का समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है, तथा दोषी पाये जाने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाती है। क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा रेस्पिरेबल डस्ट सेम्पलर के माध्यम से नेशनल एम्बियंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग प्रोग्राम के अंतर्गत परिवेशीय वायु की क्वालिटी जांचने के लिए वूलवर्थ इंडिया लिमिटेड सरोरा, उरला, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल कालोनी कबीर नगर एवं सीएसआईडीसी भवन औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा में पी.एम. 10 एवं पीएम 25 की मानिटरिंग की जा रही है। यदि प्रदूषण का वार्षिक औसत के परिणाम देखे जाये तो पूर्व वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 2020 के परिणाम में गिरावट दर्ज की गई है एवं प्रदूषण की वर्तमान स्थिति भारत सरकार, पर्यावरण मंत्रालय द्वारा जारी मानक सीमा के भीतर संतोषप्रद स्थिति में है। उपरोक्त परिणामों से स्पष्ट हो रहा है कि रायपुर शहर में परिवेशीय वायु की गुणवत्ता में पूर्व की तुलना में सुधार हुआ है। रायपुर में सभी वायु प्रदूषणकारी प्रकृति के संचालित उद्योगों द्वारा वायु प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था यथा ईएसपी, बैग फिल्टर, सायक्लोन, स्क्रबर, डस्ट सम्प्रेशन सिस्टम, जल छिड़काव आदि की व्यवस्था की गई है। रायपुर में चिमनी उत्सर्जन पर 24 इंटू 7 निगरानी रखने के लिए 17 प्रकार के वायु प्रदूषणकारी प्रकृति के उद्योगों में ऑनलाइन इमीशन मॉनिटरिंग सिस्टम की स्थापना कराई गई है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा रायपुर के प्रदूषण पर नियंत्रण हेतु विभिन्न विभागों के सहयोग से कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही की जा रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version