एक्ट्रेस सियामी खेर को अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में पहचान मिली. अब उन्हें फिल्म ‘हैवान’ में देखा जाएगा. फिल्म को प्रियदर्शन बना रहे हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान लीड रोल्स में हैं. फिल्म 11 सितंबर को थिएटर में रिलीज होगी. हाल ही में सियामी ने इंडस्ट्री में अपनी जर्नी और अपने लुक्स को लेकर बात की. सियामी ने बताया कि उन्हें लुक बदलने की सलाह मिली थी. सियामी को कहा गया था कि उन्हें कर्ली हेयर नहीं रखने चाहिए.

हैवान एक्ट्रेस को मिली ये सलाह

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में सियामी खेर ने कहा, ‘जब मैं शुरू कर रही थी, तो मुझे कहा गया कि तुम्हें एक पर्टिकुलर तरीके से दिखना होगा. मुझे कई मैनेजर न् ये सलाह दी कि मुझे एक पर्टिकुलर तरीके से ड्रेसअप होना होगा, जिस तरह से बाकी एक्ट्रेस होती हैं. मुझे ऐसा लगा कि मैं इस पर बिल्कुल नहीं चलूंगी. मैं वो इंसान हूं जिसने जैसे चाहा वैसे जिया. मैं स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स पर बात करती हूं. मैं वैसी रहती हूं जैसी मैं हूं.’

आगे उन्होंने कहा, ‘बहुत लोग आपको बदलने की और एक तरह के सांचे में ढालने की कोशिश करेंगे. लेकिन आप जैसे हैं वैसे ही रहिए. क्योंकि ये ही चीज होगी जो आपको अलग रखेगी. वरना आप भी फैक्ट्री मेड बार्बी लगेंगी. जो मैं नहीं बनना चाहती थी. मुझे लगातार सलाह दी गई कि आपको एक पर्टिकुलर तरीके से लगना होगा. एक पर्टिकुलर तरीके से दिखना होगा. मुझे कहा गया कि तुम्हें कर्ली बाल नहीं रखने चाहिए. लेकिन मैंने फिर भी काम करना मैनेज किया. मैं खुश हूं कि मैं नहीं बदली. मैं वैसी ही हूं जैसी थी. मेरे पेरेंट्स मुझे एक तरह से पाला है. मैं खुश हूं कि मुझे वैसे ही काम मिला जैसी मैं हूं.’

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version