स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म ‘बटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है। लगातार फिल्म का ग्राफ नीचे गिरता जा रहा है। चौथे दिन भी कमाई में बड़ी गिरावट देखी गई है और अब कहा जा रहा है कि आगे भी अगर यही हाल रहता है तो फिल्म फ्लॉप हो सकती है। ऐसे में फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने सनी देओल के रोल को इसकी वजह बताया है। 

राजकुमार संतोषी ने क्या कहा?

राजकुमार संतोषी ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। जहां उनसे फिल्म की कमाई और कम कलेक्शन के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा, “जब लोगों को पता चला कि मैं सनी के साथ फिल्म कर रहा हूं, तो वह चाहते थे कि मैं एक नियमित एक्शन फिल्म या विजिलेंटे फिल्म जैसी कोई मूवी बनाऊं। वह इस फिल्म को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे जहां सनी सिकंदर मिर्जा नाम के एक मुस्लिम आदमी की भूमिका निभा रहे हैं।”

राजकुमार संतोषी ने आगे कहा, “शायद यह पहली बार है जब वह एक गंभीर मुस्लिम रोल निभा रहे हैं। उन्होंने शायद पहले किसी मल्टी-स्टारर फिल्म में ऐसा कोई छोटा-मोटा रोल किया होगा, लेकिन एक गंभीर मुस्लिम किरदार के रूप में यह पहली बार है। हाल ही में कुछ समीक्षाओं में कहा गया कि वह एक पाकिस्तानी की भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन मेरी कहानी में, वह पाकिस्तानी नहीं हैं। वह भारत के एक मुस्लिम हैं जिन्हें उजाड़ दिया गया है और अपनी और अपने परिवार की जान बचाने के लिए वह पाकिस्तान चले जाते हैं।”

बटवारा 1947 में सनी बने हैं भारतीय मुस्लिम

राजकुमार संतोषी ने कहा, “किसी पर लेबल लगाना बहुत आसान है, इसलिए उन्होंने इस चरित्र को ‘पाकिस्तानी’ करार दे दिया।” उनके मुताबिक, लोगों ने बिना फिल्म देखे ही सनी देओल के किरदार को पाकिस्तानी बता दिया, जबकि फिल्म में वह एक भारतीय मुस्लिम हैं। 

फिल्म बटवारा 1947 को लेकर संतोषी ने बताया कि निवेशकों के साथ भी समस्या थी। उन्होंने कहा, “निवेशकों के साथ समस्या यह थी कि वह इसे नहीं करना चाहते थे क्योंकि यह एक साहसी और जोखिम भरा टॉपिक है। आजकल का रुझान ऐसा है कि अगर आप पाकिस्तान का नाम भी लें, तो लोग हमें ‘देशद्रोही’ (anti-national) कहना शुरू कर देते हैं।”

राजकुमार संतोषी ने की आमिर खान की तारीफ

राजकुमार संतोषी ने आगे आमिर खान की तारीफ की। उन्होंने कहा, “सौभाग्य से, आमिर खान को इस विषय के बारे में पता था। जब मैंने उन्हें यह कहानी सुनाई, तो वह इसे लेकर बहुत उत्साहित थे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर कोई और आगे नहीं आता है, तो वह खुद इस फिल्म का निर्माण करेंगे।”

‘बटवारा 1947’ का बजट लगभग 120 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो 45 करोड़ रुपए तो अकेले सनी देओल की फीस ही है। जबकि फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर नेट 33 करोड़ रुपए ही कमा पाई है, जो लागत से बेहद कम है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version