रायपुर। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष राकेश साहू के साथ हुए दुव्र्यवहार पर तत्काल कार्यवाही किये जाने की मांग टे्रड यूनियनों के संयुक्त मंच ने किया है। मंच ने इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है। मंच के संयोजक धर्मराज महापात्र द्वारा मुख्यमंत्री श्री बघेल को लिखे पत्र में आगे कहा गया है कि इंटक, सीटू, एटक, एचएमएस ऐक्टू केन्द्र राज्य बैंक, बीमा, बीएसएनएल कर्मियों के ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच की ओर से दिनांक 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष राकेश साहू के साथ कोष लेखा पेंशन व वित्त नियंत्रक तिलक सोरी द्वारा किये गये अभद्र दुव्र्यवहार का तीव्र शब्दों में भत्र्सना करते हैं। प्रदेश के कर्मचारी संगठन के प्रमुख पदाधिकारी के साथ तिलक सोरी द्वारा किया गया यह अशोभनीय व अमर्यादित व्यवहार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता इसीलिए हम संयुक्त मंच की ओर से प्रदेश के श्रमिक व कर्मचारी वर्ग के हित में श्री सोरी को तत्काल वहां से हटाये और उन पर कड़ी कार्यवाही की मांग करते है। ऐसा ना होने पर श्रम संगठन इसके लिए उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी आप पर होगी।
