रायपुर | छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यक्षमता, दक्षता और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए एक नई प्रोत्साहन पहल की शुरुआत की है। भारत सरकार के ‘iGOT कर्मयोगी’ पोर्टल पर प्रत्येक माह सबसे अधिक ऑनलाइन पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले कर्मियों को मासिक आधार पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस योजना के तहत हर महीने के अंत में पोर्टल से प्राप्त प्रमाणित रिपोर्ट के आधार पर सर्वाधिक कोर्स पूरे करने वाले कर्मचारियों का चयन होगा, जिन्हें अगले माह नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्य सचिव द्वारा स्वयं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। राज्य शासन ने सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ कार्यालयों में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि कर्मचारियों में निरंतर सीखने की संस्कृति विकसित हो सके।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version