रायपुर | भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राजधानी रायपुर में पेंशनरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पेंशनरों ने एकजुट होकर भाग लिया और शासन के समक्ष अपनी आवाज बुलंद की।
आयोजित प्रदर्शन में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव सहित प्रांतीय एवं जिला पदाधिकारी अनिल गोल्हानी, प्रवीण कुमार त्रिवेदी, लोचन पांडेय, बी. एस. दसमेर, आर. जी. बोहरे, ओ. डी. शर्मा, डॉ. श्रीमती शेषा सक्सेना, सुरेश मिश्रा, आर. के. दीक्षित, अनिल पाठक, एन. के. कन्नौजे, एम. एन. पाठक, मालिकराम वर्मा, अनिल तिवारी, टी. एल. चंद्राकर, तपन चक्रवर्ती, मालिकराम चंद्राकर, शरद अग्रवाल, आर. के. साहू, आर. के. श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पेंशनर शामिल हुए। सहित भारी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे।

महासंघ ने चेतावनी है कि यदि शासन द्वारा पेंशनरों की इस मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश की 6 सितंबर को बिलासपुर में होनेवाली कार्यसमिति की बैठक में निर्णय लेकर संगठन आगे भी लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन को जारी रखने के लिए बाध्य होगा।