करनाल : करनाल में आज अहले सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां अम्बेडकर चौक पर वीआईपी रोड पर तीन लोग साइकिल पर सैर कर रहे थे। वहीं दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वहीं इस हादसे में एक की मौत हो गई और दूसरा बुरी तरह जख्मी हो गया।
मृतक के दोस्त चश्मदीद गुरप्रीत सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हम तीन लोग रोजाना की तरह सैर कर रहे थे। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन टाटा 407 या छोटा हाथी जैसा दिखने वाला वाहन था। उन्होंने नरेश और राजकुमार को टक्कर मार दी जबकि मैं बाल-बाल बच गया। उन्होंने बताया मृतक कर्म सिंह कॉलोनी के रहने वाले हैं।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस जांच अधिकारी विकास कुमार ने बताया हमें एक्सीडेंट होने की सूचना मिली थी। जांच अधिकारी ने बताया हादसे में रिटायर टीचर नरेश शर्मा नाम के व्यक्ति की मौत हो गई है जिनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस कल्पना चावला में भिजवा दिया है। जांच अधिकारी ने बताया घटना में आसपास की सीसीटीवी कैमरे को चेक किया जाएगा। इसके बाद जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा और आगामी कार्रवाई की जाएगी।

