अमलेशवर (पाटन)। पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत सेवाभावी संस्था छत्तीसगढ़ पर्यावरण समिति ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शासकीय प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र अमलेश्वर में अशोक, नीम, बादाम, व अन्य फलदार व फूलदार पौधे का रोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया है। समिति के सभी सदस्यों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अपना श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया, साथ ही अंचल की पर्यावरण प्रेमी स्वर्गीय गेंदलाल जी देशमुख को भी अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अस्पताल परिसर में उनके नाम से बादाम के पौधे का रोपण किया है। ज्ञात हो कि स्वर्गीय गैंदलाल देशमुख जो कि कोडिया दुर्ग के रहने वाले थे जिनका अभी कुछ दिन पूर्व ही 94 वर्ष की आयु में निधन हुआ है जिन्होंने अकेले ही अपने गांव के 5 एकड़ बंजर भूमि में अलग-अलग पौधे बरगद, पीपल, नीम व अन्य पौधे लगाकर उसे जंगल का रूप दे दिया है, क्षेत्र के लोग उसे ट्री मैन के नाम से भी जानते हैं। स्वर्गीय देशमुख जी के निधन पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण समिति ने उनकी स्मृति में पौधे लगाने का संकल्प दोहराया था जिसे अमलेश्वर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बादाम की पौधा लगाकर किया गया। उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डॉ. अश्वनी साहू, वरिष्ठ सलाहकार ललित बिजौरा, गीता लाल साहू, गजेंद्र साहू, प्रभु यादव, डिहेशवर सर्वा, डाँ. संतोष पटेल, डाँ. शंकर सिंहा, केतन (कुणाल साहू ) छोटू साहू, त्रिलोचन यादव, चंदन साहू, देवेंद्र यादव सहित अस्पताल से जानकी साहू (सीएचओ) एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता अरुण कोशरे, श्रीमती के गायकवाड (एएनएम )उपस्थित रही।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version