MP desk: मध्यप्रदेश की राजनीति में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गुना में भाजपा जिला संगठन ने अपनी नई जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। जारी सूची में 70 जिला कार्यसमिति सदस्यों और 15 विशेष आमंत्रित सदस्यों के नाम के नाम शामिल है। खास बात यह है कि जिला कार्यसमिति की सूची में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे से जुड़े दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। एक ही परिवार के दो-दो चेहरों की एंट्री चर्चा में हैं। वहीं, पार्टी से निष्कासित नेता को भी जगह मिली है।

कार्यसमिति में गुना विधायक पन्नालाल शाक्य चांयौडा विधायक प्रियंका मीणा, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया, पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव, राजेंद्र सिंह सलूजा, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिसिंह यादव तथा वरिष्ठ नेता राधेश्याम पारीक व गजेंद्र सिकरवार, हीरेंद्र सिंह बंटी बना, मनोज चुबे, आलोक विजयवर्गीय, दिनेश शिवहरे, अमित सोगानी, कल सिंह पटेलिया अशोक शर्मा, वंदना माडेर, सुनील मालवीय, ओमप्रकाश नरवरिया, मातादीन धनवरिया, निक्की सोहेल गिरधारीलाल सेन, अनिल जैन कैंची, तरुण सूद अनिल भार्गव, कीर्ति सरवैया, सुरेश रघुवंशी अनिरुद्ध मीना मैसुआ, गोविंद गुर्जर, सुनील अग्रवाल शुभम, शांति जोगी, रक्षा पवन साहू, राधेश्याम कुशवाह, प्रकाश भार्गव महेंद्र सिंह रघुवंशी (आरोन) को शामिल किया गया है।

इसके अलावा मेहरबान सिंह वांगी पहलवान सिंह कुशवाह, अल्का बिंदल, गोवर्धन मीना राजकुमारी सहरिया, जमनाबाई सहरिया, भगवान लोया, प्रद्युमन मीना, सौभाग्यमय पालीवाल, नंदकिशोर सैनी, ओमवती लोगरिया, पवन जैन, संध्या लोधी मुनेश जैन, सारिका लुंबा, संगीता आर्य जारवा साहू (नपाध्यक्ष कुंभराज), सुनीता नाटानी (नपाध्यक्ष यांचौड़ा), सविता गुप्ता (नपाध्यक्ष गुना), राजेश राजपूत ममता जाट, रेणुबाला निगम, रेखा सोनी, द्रोपति अहिरवार, छाया बाल्के, आनंद गुपचुप, रशीद खान, दिनेश पुरी शिवदयाल पाल, सतीश अरोरा, हरिसिंह यादव (बमोरी) रश्मि सुखद, अमित शर्मा पगारा और शैलेंद्र सिंह रघुवंशी को जगह दी है। वहीं, 15 विशेष आमंत्रित सदस्यों के नामों पर भी मुहर लगाई गई है।

सूची में एक ही परिवार के दो-दो चेहरों की एंट्री चर्चा में है। दरअसल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सारिका लुबा लंबा और उनके चाचा ससुर योगेंद्र लुबा के रूप में एक ही परिवार के दो सदस्यों को शामिल किया गया। जबकि निष्कासित नेता गुना नपा उपाध्यक्ष धरम सोनी को भी जगह मिली है। वहीं, जिले के चार निकायों में से केवल गुना नगर पालिका के ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों को प्रतिनिधित्व मिला है, व जबकि कुंभराज, चांचौड़ा व मधुसूदनगढ़ के भाजपा उपाध्यक्षों को इसमें स्थान नहीं मिला। ऐसे में जिले की सियासत गरमाई है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version