अमेजन सेल के ऐड (Amazon Sale Ad) में नजर आने वाली मुंबई (Mumbai) की डिजिटल क्रिएटर वाग्मिता सिंह (Vagmita Singh) इस वक्त अमेरिका (US) के सैन फ्रांसिस्को (San Francisco) शहर में घूम रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (thatindianchick_) से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे वहां के एक कैफे का अपना पहला एक्सपीरियंस शेयर कर रही हैं. इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो को मात्र 24 घंटे में 6.4 मिलियन (करीब 64 लाख) से ज्यादा लोग देख चुके हैं और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है.
वीडियो में वाग्मिता सिंह क्या कह रही हैं?
41 सेकंड के इस वीडियो को वाग्मिता ने सड़क किनारे गाड़ी रोककर बनाया है. उनके पीछे बीच नजारा साफ-साफ दिख रहा है. वाग्मिता कहती हैं, ‘ये चल क्या रहा है अमेरिका में! मैं सैन फ्रांसिस्को के कैफे में गई थी, जहां मैंने सैंडविच का ऑर्डर दिया था. मैंने वेट्रेस से कहा था कि सैंडविच में Cheese मत डालना. उसने ठीक है कहा और फिर मुझे बताया कि ऐसा कराने पर मुझे 75 सेन्ट्स यानी करीब 72 रुपये एक्स्ट्रा देने होंगे. मैंने उनसे पूछा कि ये एक्स्ट्रा पैसे किस चीज के हैं, तो उसने बताया कि उनके कैफे की हर डिश की रेसिपी फिक्स्ड रहती है और मेरी इस इच्छा को पूरा करने के लिए शेफ को एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ेगी. ये चार्ज उसी का है.’
वाग्मिता सिंह के इस वीडियो को करीब 2 लाख लोग लाइक कर चुके हैं. इनमें से करीब 3 हजार लोग ऐसे हैं, जिन्होंने वाग्मिता सिंह के दावे पर अपनी राय रखी है.

