कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने शुक्रवार को सेंट्रल कोलकाता में 13 होटल बंद करने का आदेश दिया है, जबकि 16 होटलों को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। शहर भर के 50 और राज्य के विभिन्न जिलों के 29 होटलों को ‘शो-कॉज़ नोटिस’ जारी किए। इन होटलों पर आग से सुरक्षा के नियमों का पालन न करने का आरोप है। राज्य अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “मध्य कोलकाता में कम से कम 16 होटलों को आग से सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करने के कारण बंद करने का आदेश दिया गया है।

बुधवार सुबह मध्य कोलकाता के शिखा इन होटल में आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस एक्टिव मोड में है। पुलिस ने होटल के लीज़ होल्डर को गिरफ़्तार कर लिया है, जबकि मालिक फ़रार है। कम से कम 80 लोगों को बचाया गया। इस घटना की जांच से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि आग में मारे गए बांग्लादेशियों के छह शव बांग्लादेश ले जाए गए, जबकि एक का अंतिम संस्कार शुक्रवार को कोलकाता में किया गया।

बीरभूम में भी एक होटल में आग

पश्चित बंगाल में एक ही हफ़्ते में यह दूसरी ऐसी घटना थी। सोमवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के तारापीठ में एक होटल में आग लगने से दो बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने तारापीठ में 15 होटल पहले ही बंद कर दिए हैं। राज्य के अग्निशमन मंत्री कौशिक चौधरी ने कहा, “कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कुछ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं।” शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल का कहना है कि जांच चल रही है और यह जारी रहेगी।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version