नया TV खरीदना अब सिर्फ स्क्रीन साइज या रिजॉल्यूशन चुनने तक सीमित नहीं रहा. TV खरीदने निकलेंगे तो OLED, QLED और Mini LED जैसे कई नाम सुनने को मिलेंगे. ये सभी अलग-अलग डिस्प्ले टेक्नोलॉजी हैं और तस्वीर की क्वालिटी पर इनका सीधा असर पड़ता है. इनमें से हर टेक्नोलॉजी ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट, कलर्स और ब्लैक लेवल को अलग तरीके से हैंडल करती है. कीमत के मामले में भी तीनों टेक्नोलॉजी में कई तरह के मॉडल मिल जाते हैं. 

ऐसे में अगर आप तय नहीं कर पा रहे हैं कि आपके लिए कौन सा TV सही रहेगा, तो टेंशन मत लीजिए. आइए जानते हैं OLED, QLED और Mini LED TV में क्या अंतर है और इनमें से आपके लिए कौन सा बेहतर ऑप्शन हो सकता है.

OLED vs QLED vs Mini LED: कैसे काम करते हैं?

OLED का मतलब Organic Light-Emitting Diode होता है. LCD डिस्प्ले के मुकाबले OLED की खासियत यह है कि इसमें अलग से बैकलाइट की जरूरत नहीं पड़ती. स्क्रीन का हर पिक्सल खुद की रोशनी पैदा करता है और जरूरत पड़ने पर पूरी तरह बंद भी हो सकता है. इससे स्क्रीन ब्राइटनेस को एक-एक पिक्सल के लेवल पर कंट्रोल कर पाती है और तस्वीर में बेहतर कंट्रास्ट देखने को मिलता है.

वहीं, QLED TV में LCD पैनल के साथ LED बैकलाइट और क्वांटम-डॉट लेयर का यूज किया जाता है. बैकलाइट LCD पैनल को रोशन करती है, जबकि क्वांटम डॉट्स स्क्रीन पर ज्यादा रेंज और बेहतर रंग दिखाने में मदद करते हैं.

अब बात Mini LED की करें तो इसमें भी LCD पैनल ही मिलता है, लेकिन इसकी बैकलाइट में नॉर्मल LED TV के मुकाबले काफी छोटे LEDs लगाए जाते हैं. छोटे LEDs होने की वजह से पैनल के पीछे ज्यादा LEDs फिट की जा सकती हैं और इन्हें ज्यादा डिमिंग जोन में बांटा जा सकता है. इससे स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों की ब्राइटनेस को ज्यादा सटीक तरीके से कंट्रोल करना संभव होता है. Mini LED TV में क्वांटम-डॉट टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है, इसलिए कुछ मॉडल्स को Mini LED और QLED, दोनों नामों के साथ मार्केट किया जाता है.

OLED vs QLED vs Mini LED: तीनों में क्या अंतर है?

इन तीनों TVs का असली फर्क तब समझ आता है, जब आप इन्हें यूज करना शुरू करते हैं. QLED और Mini LED TV आमतौर पर ज्यादा ब्राइटनेस दे सकते हैं, इसलिए अगर आपके कमरे में खिड़की से काफी रोशनी आती है, तो इनकी स्क्रीन ज्यादा साफ नजर आ सकती है.

वहीं, OLED TV की सबसे बड़ी खासियत इसका डीप ब्लैक है. इसमें हर पिक्सल जरूरत पड़ने पर पूरी तरह बंद हो सकता है, जिससे डार्क सीन ज्यादा गहरे और बेहतर दिखते हैं. Mini LED TV भी लोकल डिमिंग की मदद से ब्लैक लेवल को बेहतर बनाता है. लेकिन कभी-कभी अंधेरे सीन में किसी चमकदार ऑब्जेक्ट के आसपास हल्की सी चमक नजर आ सकती है.

साइड से देखने पर भी इन TVs के बीच फर्क महसूस होता है. OLED आमतौर पर अलग-अलग एंगल से देखने पर भी अपनी पिक्चर क्वालिटी अच्छी तरह बनाए रखता है और इसका पिक्सल रिस्पॉन्स काफी फास्ट होता है. दूसरी ओर, QLED और Mini LED की परफॉर्मेंस सिर्फ टेक्नोलॉजी पर डिपेंड नहीं करती, बल्कि TV में यूज किए गए पैनल और बाकी हार्डवेयर का भी इसमें बड़ा रोल होता है.

आपको कौन सी खरीदनी चाहिए?

अगर आप ज्यादातर फिल्में और शो कम रोशनी वाले कमरे में देखते हैं, तो OLED आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. इसमें गहरे ब्लैक और शानदार कॉन्ट्रास्ट मिलता है, जिससे डार्क सीन भी ज्यादा बेहतर नजर आते हैं. वहीं, अगर TV ऐसे लिविंग रूम में लगाना है जहां रोशनी ज्यादा रहती है, तो QLED पर विचार कर सकते हैं. इसमें ज्यादा ब्राइट स्क्रीन के साथ अलग-अलग बजट में कई ऑप्शन मिल जाते हैं. Mini LED उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें ज्यादा ब्राइटनेस के साथ बैकलाइट पर बेहतर कंट्रोल भी चाहिए.

हालांकि, TV खरीदने से पहले सिर्फ डिस्प्ले टेक्नोलॉजी देखकर फैसला न करें. पिक्चर प्रोसेसिंग, HDR सपोर्ट, पैनल क्वालिटी और कीमत भी जरूर देखें, क्योंकि एक ही टेक्नोलॉजी वाले अलग-अलग TV मॉडल्स के बीच इन मामलों में काफी अंतर हो सकता है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version