रायपुर। प्रदेश के कृषि एवं जलसंसाधन एवं आयकट मंत्री रविन्द्र चौबे कल साजा विकासखण्ड के ग्राम कातलबोड़ मे आयोजित मातर महोत्सव एवं मड़ई मेला मे शामिल हुए और लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने 3.86 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली 7 किलोमीटर लम्बी सड़क ग्राम निनवा से सेमरिया तक, 3.60 करोड़ रूपए की लागत से खैरझिटी से बरगा तक बनने वाली सड़क निर्माण कार्य एवं 10 लाख रूपए की लागत से कातलबोड़ में निर्मित होने वाले किसान भवन का भूमिपूजन किया। मंत्री श्री चौबे ने इस अवसर पर 12.05 लाख रूपए की लागत वाली पेयजल टंकी का भूमिपूजन एवं 34 लाख रूपए की लागत से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया।
    कृषि मंत्री श्री चौबे ने कहा कि प्रदेश सरकार सही मायने मे किसानों, समाज के कमजोर वर्गों, मजदूरों के हितों की रक्षा करने वाली सरकार है। सरकार ने अपने वायदे के अनुरुप प्राथमिकता से सर्वप्रथम किसानों की कर्जमाफी, बिजली बिल हॉफ, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का वादा निभाया। सुराजी गांव योजना के तहत गांव में गौठान का निर्माण कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने का प्रयास किया। पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गौठानों के निर्माण के साथ ही गोधन न्याय योजना की शुरूआत की गई। गौठानों को आजीविका केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। महिला समूहों के माध्यम से यहां वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन के साथ-साथ अन्य आयमूलक गतिविधियां संचालित की जा रही है। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत दो रूपए किलो में गोबर की खरीदी होने से पशुपालकों, ग्रामीणों एवं किसानों को अतिरिक्त लाभ मिलने लगा है। पूरे राज्य में औसतन हर महीने 15 करोड़ रूपए की गोबर खरीदी की जा रही है। जिसका सीधा फायदा ग्रामीणों को मिलने लगा है। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version