Sugar Price: चीनी के दाम लगातार आसमान छूते जा रहे हैं, जिससे आम जनता के ऊपर काफी महंगाई का बोझ बढ़ गया है. क्योंकि चीनी रोजमर्रा में इस्तेमाव होने वाला सामान है. खासतौर से इस त्यौहारी सीजन में तो चीनी की खपत सबसे ज्यादा होती है. ऐसे में चीनी के दाम बढ़ना लोगों के लिए किसी पैनिक अटैक से कम नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब भी कई लोगों को चीनी सस्ते दाम में मिल रही है? नहीं जानते, आइये बताते हैं कहां मिल रही है सस्ती चीनी.

राशन कार्ड धारकों को मिलेगी सस्ती चीनी
दरअसल जिन लोगों के पास राशन कार्ड है, उन लोगों को सरकारी राशन की दुकान से बाजार के मुकाबले कम कीमत पर चीनी मिल सकती है. हालांकि, ये सुविधा हर राशन कार्ड धारक के लिए नहीं होती. चीनी मिलने की पात्रता आपके राशन कार्ड की श्रेणी और राज्य सरकार के नियमों पर निर्भर करती है.

किस कीमत पर मिलेगी चीनी?
जहां बाजार में चीनी की कीमत 65 रुपये प्रति किलो है, तो वहीं राशन कार्ड धारकों को चीनी 13 रुपये 50 पैसे में मिल सकती है. कई राज्यों में AAY परिवारों के लिए चीनी का एक निश्चित कोटा तय किया जाता है. पात्र परिवारों को सरकार द्वारा तय रियायती कीमत पर चीनी दी जाती है. हालांकि चीनी कीमत हर राज्य में अलग- अलग हो सकती है.

कौन है सस्ती चीनी का पात्र?
केंद्र और राज्य सरकारें सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के जरिए कुछ पात्र परिवारों को सस्ती दर पर चीनी उपलब्ध कराती हैं. इसका लाभ खासतौर पर अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के लाभार्थियों को मिल सकता है. अगर आपका राशन कार्ड इस श्रेणी में आता है, तो आप नजदीकी सरकारी राशन की दुकान से तय कीमत पर चीनी खरीद सकते हैं.

मिल सकता के ज्यादा प्रविलेज
बता दें कि प्रायॉरिटी हाउसहोल्ड या BPL राशन कार्ड रखने वाले लोगों को केंद्र सरकार की तरफ से हर महीने चीनी मिलने का अधिकार जरूरी नहीं है. ये सुविधा राज्य के नियमों पर निर्भर करती है. कुछ राज्य त्योहारों के दौरान राशन कार्ड धारकों को सस्ती चीनी या खास पैकेज भी देते हैं. ऐसे में कई राज्यों में लोगों को ज्यादा फायदा हो सकता है. लेकिन ये भी ध्यान रखें कि इसके लिए आपके पास पात्रता होना अनिवार्य है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version